Live TV
Search
  • Home>
  • Photos»
  • Ott Release This Week: इस हफ्ते ओटीटी पर दहाड़ लगाएंगी ये 5 फिल्में और सीरीज, देखें लिस्ट

Ott Release This Week: इस हफ्ते ओटीटी पर दहाड़ लगाएंगी ये 5 फिल्में और सीरीज, देखें लिस्ट

Ott Release This Week: वीकेंड पर घर बैठे एंटरटेनमेंट का मजा लेना है तो इस हफ्ते का OTT कैलेंडर आपके लिए परफेक्ट है. अप्रैल के दूसरे हफ्ते में नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो, जी5 और जियो हॉटस्टार पर कॉमेडी, रोमांस, क्राइम और थ्रिलर से भरपूर नई फिल्में और सीरीज रिलीज हो रही हैं, जिन्हें आप मिस नहीं करना चाहेंगे.

Last Updated: April 13, 2026 | 11:38 AM IST
Toaster - Photo Gallery
1/6

टोस्टर

राजकुमार राव और सान्या मल्होत्रा की ये फिल्म एक आदमी की अजीब कहानी दिखाती है जो अपना गिफ्ट किया हुआ टोस्टर वापस लेने के चक्कर में उलझ जाता है. ये फिल्म 15 अप्रैल को रिलीज हो रही है और आप इसे नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.

Assi - Photo Gallery
2/6

अस्सी

तापसी पन्नू स्टारर ये फिल्म एक गैंगरेप केस और इंसाफ की लड़ाई पर आधारित है, जिसमें कोर्टरूम ड्रामा और बड़ा ट्विस्ट देखने को मिलेगा. आप इस फिल्म को 17 अप्रैल को देख सकते हैं और ये जी5 पर उपलब्ध है.

do deewane is shehar mein - Photo Gallery
3/6

दो दीवाने इस सहर में

दो दीवाने इस सहर में फिल्म काफी शानदार है. ये कहानी शशांक और रोशनी की है, जो अपनी कमजोरियों को स्वीकार कर आत्मविश्वास हासिल करते हैं. इसे आप 17 अप्रैल को नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.

matka king - Photo Gallery
4/6

मटका किंग

1960 के दशक पर आधारित ये सीरीज एक ट्रेडर की कहानी है जो मटका जुए से अंडरवर्ल्ड में बड़ा नाम बन जाता है. इसे आप 17 अप्रैल को प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.

euphoria season 3 - Photo Gallery
5/6

यूफोरिया सीजन 3

इस सीजन में 5 साल का लीप दिखेगा, जहां किरदार टीनएज से 20s में पहुंचकर नई लाइफ चुनौतियों का सामना करेंगे. ये 15 अप्रैल को रिलीज होगी और इसे जियो हॉटस्टार पर देखा जा सकता है.

Why is this week's OTT watchlist special? - Photo Gallery
6/6

इस हफ्ते की OTT वॉचलिस्ट क्यों खास है?

इस हफ्ते रिलीज हो रही फिल्मों और सीरीज में हर जॉनर का तड़का है- कॉमेडी से लेकर सस्पेंस तक. साथ ही कुछ मचअवेटेड रिलीज भी शामिल हैं, जो आपके वीकेंड को एंटरटेनमेंट से भर देंगी.

More News