Live TV
Search
  • Home>
  • Photos»
  • एक्शन, सस्पेंस और थ्रिलर से भरपूर होगा ये सप्ताह, ये शो और फिल्में देंगी OTT पर दस्तक, कहां देखें

एक्शन, सस्पेंस और थ्रिलर से भरपूर होगा ये सप्ताह, ये शो और फिल्में देंगी OTT पर दस्तक, कहां देखें

OTT Release This Week: ये सप्ताह ओटीटी लवर्स के लिए काफी खास होने वाला है. इस सप्ताह OTT प्लेटफॉर्म्स पर एंटरटेनमेंट का पूरा तड़का मिलेगा. इस सप्ताह ओटीटी पर रोमांस, एक्शन और थ्रिलर से भरपूर कंटेंट देखने को मिलेगा. ऐसे में ये सप्ताह आपके वीकेंड के लिए खास होगा. अगर आप घर पर डेट या किसी तरह का एंटरटेनमेंट प्लान कर रहे हैं, तो आप हिंदी, तेलुगू और तमिल के कंटेंट का पूरा मजा ले सकते हैं. ऐसे में आज हम आपको इस सप्ताह ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर रिलीज होने वाला तगड़ां कंटेंट बताने वाले हैं. साथ ही ये भी बताएंगे कि ये कंटेंट कहां रिलीज हो रहा है.

Last Updated: April 7, 2026 | 1:35 PM IST
O Romeo - Photo Gallery
1/6

ओ रोमियो

शाहिद कपूर स्टारर ओ रोमियो 10 अप्रैल 2026 को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी. इस फिल्म में शाहिद और तृप्ति की लव स्टोरी के साथ ही धमाकेदार एक्शन भी देखने को मिलेगा.

Tu Ya Main - Photo Gallery
2/6

तू या मैं

तू या मैं 10 अप्रैल को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी. ये एकक सर्वाइवल थ्रिलर फिल्म है, जिसमें आदर्श गौरव और शनाया कपूर की बेहतरीन केमिस्ट्री देखने को मिलेगी. कहानी में कई ट्विस्ट और सस्पेंस मिलेंगे.

Thaai Kizhavi - Photo Gallery
3/6

थाई किझावी

10 अप्रैल को तमिल फिल्म थाई किझावी भी रिलीज होने वाली है. इसका तेलुगु वर्जनन भी रिलीज किया जाएगा. इस फिल्म में राधिका सरथकुमार लीड रोल में नजर आएंगी. इस फिल्म को जियो हॉटस्टार पर देखा जा सकता है.

Love Policy - Photo Gallery
4/6

लव पॉलिसी

अगर आप लव स्टोरीज देखना पसंद करते हैं, तो रोमांटिक शॉर्ट फिल्म लव पॉलिसी एक बेहतरीन ऑप्शन है. ये एक लव स्टोरी है, जिसमें रवि शिवा तेजा और मंजू श्री की लव स्टोरी दिखाई जाएगी. ये फिल्म 5अप्रैल 2026 को ETV Win पर रिलीज हो चुकी है.

Star Wars - Photo Gallery
5/6

स्टार वार्स

स्टार वॉर्स: मौल-शैडो लॉर्ड एक एनिमेटेड सीरीज है, जिसके 10 एपिसोड रिलीज किए जाएंगे. हर सोमवार को इसके दो एपिसोड रिलीज किए जाते हैं. इस सीरीज को जियो हॉटस्टार पर देखा जा सकता है.

The Boys - Photo Gallery
6/6

द बॉयज

द बॉयज के सीजन 4 पहले ही रिलीज किए जा चुके हैं. इसका पांचवां सीजन 8 अप्रैल 2026 को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगा. ये सीरीज का आखिरी पार्ट है. इसे इंग्लिश और हिंदी के साथ ही तेलुगू में भी देखा जा सकता है.

More News