Live TV
Search
  • Home>
  • Photos»
  • Ott Release This Week: रोमांस से लेकर थ्रिलर तक! इस वीकेंड ओटीटी प्लेटफॉर्म पर धूम मचाएंगे ये 7 शो

Ott Release This Week: रोमांस से लेकर थ्रिलर तक! इस वीकेंड ओटीटी प्लेटफॉर्म पर धूम मचाएंगे ये 7 शो

OTT Releases This Week (April 9 To April 15 ): जैसा की सभी को पता है कि वीकेंड नजदीक है. ऐसे में अगर आपका कोई प्लान नहीं है तो आप घर पर बैठ के फिल्मों और सीरिज का मजा ले सकते हैं. ये फिल्में किस प्लेटफॉर्म पर और कब आएंगी आइए जानते हैं-

Last Updated: April 10, 2026 | 12:18 PM IST
Big Mistakes - Photo Gallery
1/7

बिग मिस्टेक्स (Big Mistakes)

ये एक क्राइम-कॉमेडी सीरीज है जिसमें दो भाई-बहन एक गलत हीस्ट के बाद अपराध की दुनिया में फंस जाते हैं. इसमें कॉमेडी और फैमिली ड्रामा का अच्छा मिश्रण देखने को मिलेगा. ये फिल्म 9 अप्रैल को ओटीटी पर आइ है, इसे आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.

O’Romeo - Photo Gallery
2/7

ओ’रोमियो (O’Romeo)

ये एक रोमांटिक-एक्शन फिल्म है जिसमें प्यार और बदले की कहानी दिखाई गई है. इसमें रोमांस के साथ अंडरवर्ल्ड की टक्कर भी देखने को मिलेगी, जिससे कहानी और रोमांचक बनती है. ये फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई है और ये 10 अप्रैल को आई थी.

Tu Yaa Main - Photo Gallery
3/7

तू या मैं (Tu Yaa Main)

ये एक सर्वाइवल थ्रिलर फिल्म है जिसमें दो लोग गोवा में एक खतरनाक स्थिति में फंस जाते हैं. ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर आज रिलीज होगी.

temptation island season 10 - Photo Gallery
4/7

टेम्पटेशन आइलैंड सीजन 10

ये रियलिटी शो चार कपल्स की कहानी दिखाता है जो अपने रिश्तों की परीक्षा के लिए अलग-अलग लोगों के बीच रहते हैं. इसमें भरोसा, प्यार और धोखे की भावनाएं देखने को मिलती हैं. ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर आज रिलीज होगी.

Outcome - Photo Gallery
5/7

आउटकम (Outcome)

इस डार्क कॉमेडी में एक एक्टर की जिंदगी दिखती है जो ब्लैकमेल और निजी समस्याओं से जूझता है. ये एप्पल टीवी+ पर आज रिलीज होगी.

Perfect Crown - Photo Gallery
6/7

परफेक्ट क्राउन (Perfect Crown)

ये एक कोरियन रोमांटिक ड्रामा है जिसमें कॉन्ट्रैक्ट मैरिज और शाही जीवन की कहानी दिखाई गई है. ये फिल्म आज डिस्नी+ पर रिलीज होगी.

Euphoria Season 3 - Photo Gallery
7/7

यूफोरिया सीजन 3

ये सीरीज युवाओं की जिंदगी, रिश्तों और नशे जैसी समस्याओं पर आधारित है. नए सीजन में इमोशनल और स्ट्रॉन्ग ड्रामा पहले से ज्यादा देखने को मिलेगा. ये सीरिज 12 अप्रैल को एचबीओ मैक्स, जियोहॉटस्टार पर रिलीज होगी.

More News