T20 वर्ल्ड कप के बीच पिता बना ये पाकिस्तानी क्रिकेटर, वाइफ का भारत से है खास कनेक्शन
Hasan Ali and Saamiya Arzoo: टी20 वर्ल्ड कप के बीच पाकिस्तानी क्रिकेटर हसन अली तीसरी बार पिता बन गए हैं. पाकिस्तान के अनुभवी तेज गेंदबाज हसन अली की पत्नी सामिया आरजू ने बेटे को जन्म दिया है. हसन अली ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर यह जानकारी दी. हसन अली अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहते हैं. इसकी वजह है कि उनकी पत्नी सामिया आरजू भारतीय मूल की हैं. सामिया आरजू हरियाणा के नूंह (मेवात) से ताल्लुक रखती हैं. हसन अली और सामिया आरजू की पहले से 2 बेटियां हैं, जिनका नाम हेलिना और हेजल है. अब उनके घर में तीसरे बच्चे का आगमन हो गया है. कपल ने अपने बेटे का नाम हमदान हसन अली रखा है. हसन अली और सामिया आरजू अक्सर सुर्खियों में रहते हैं. ऐसे में आइए जानते हैं उनकी लव स्टोरी…
कपल ने बेटे का किया स्वागत
हसन अली ने बुधवार (18 फरवरी) को सोशल मीडिया पर शेयर कर जानकारी दी कि उनकी पत्नी सामिया आरजू ने बेटे को जन्म दिया है. फिलहाल उनका बेटा स्वस्थ है और मां (सामिया) तेजी से रिकवर कर रही हैं.
पहले से थी 2 बेटियां
हसन अली और सामिया आरजू की पहले से 2 बेटियां है. उनका नाम हेलिना और हेजल है. कपल अक्सर अपनी बेटियों के साथ सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर करते हैं.
कौन हैं सामिया आरजू?
सामिया आरजू एक फ्लाइट इंजीनियर हैं, जो एमिरेट्स एयरलाइंस के साथ काम करती हैं. सामिया ने हरियाणा के फरीदाबाद से एयरोनॉटिकल इंजीनियरिंग में बी.टेक की डिग्री हासिल की है. अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद सामिया आरजू ने जेट एयरवेज में एयर होस्टेस के तौर पर काम करना शुरू कर दिया. फिर बाद में उन्हें फ्लाइट इंजीनियर की पोस्ट पर प्रमोशन मिला.
कैसे शुरू हुई लव स्टोरी?
पाकिस्तानी क्रिकेटर हसन अली और सामिया आरजू की पहली मुलाकात दुबई में एक डिनर के दौरान हुई थी. उन दोनों की मुलाकात एक-दूसरे के आपसी दोस्तों के जरिए हुई थी. उस समय सामिया आरजू एक दुबई में एमिरेट्स एयरलाइंस के साथ एक फ्लाइट इंजीनियर के रूप में काम करती थीं. पहली मुलाकात के बाद हसन और सामिया के बीच बातचीत शुरू हुई. समय के साथ-साथ उनकी दोस्ती गहरी होती चली गई, जो आगे चलकर प्यार में बदल गई.
कब हुई शादी?
साल 2019 में हसन अली और सामिया आरजू ने शादी रचाई. उन दोनों ने दुबई के एटलांटिस पाम जुबेरा पार्क होटल में निकाह किया. उनकी शादी में सिर्फ करीबी दोस्त और रिश्तेदार शामिल हुए थे. हसन अली और सामिया दो बेटियों के माता-पिता हैं, जिनका नाम हेजल और हेलेना है.
विराट की फैन हैं सामिया
सामिया आरजू का जन्म हरियाणा के चंदेनी गांव में हुआ था. उन्होंने अपने जीवन का ज्यादातर समय हरियाणा में ही बिताया, लेकिन फिर बाद में नौकरी के लिए दुबई शिफ्ट हो गईं. सामिया आरजू सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं. एक बार इंस्टाग्राम पर बातचीत के दौरान सामिया आरजू ने बताया था कि वह भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली की फैन हैं. हालांकि, इसको लेकर कुछ लोगों ने उनकी आलोचना की, लेकिन ज्यादातर लोगों ने उनकी तारीफ की.
हसन अली का करियर
पाक के तेज गेंदबाज हसन अली का इंटरनेशनल करियर शानदार रहा है. उन्होंने पाकिस्तान के लिए 25 टेस्ट मैच खेले, जिनमें 80 विकेट चटकाए. इसके अलावा वनडे क्रिकेट में हसन अली ने 68 मुकाबलों में 102 विकेट हासिल किए हैं. वहीं, टी20 इंटरनेशनल में हसन अली के नाम 57 मैचों में 72 विकेट दर्ज हैं.
फैंस को पसंद हसन-सामिया की जोड़ी
हसन अली ने भारतीय मूल की महिला सामिया आरजू से शादी रचाई है. इसके बाद से वे दोनों साथ में खुशी-खुशी जिंदगी बिता रहे हैं, जिससे पता चलता है कि उनका रिश्ता काफी मजबूत है. सोशल मीडिया पर अक्सर हसन अली और सामिया आरजू की खूबसूरत तस्वीरें वायरल होती रहती हैं.