Live
Search
  • Home>
  • Photos»
  • हरियाणा की छोरी पर आया पाकिस्तानी क्रिकेटर का दिल, बॉर्डर पार रचाई शादी; देखें खूबसूरत तस्वीरें

हरियाणा की छोरी पर आया पाकिस्तानी क्रिकेटर का दिल, बॉर्डर पार रचाई शादी; देखें खूबसूरत तस्वीरें

Hasan Ali Love Story: पाकिस्तान के कई दिग्गज खिलाड़ियों ने बॉर्डर पार भारतीय महिलाओं से शादी रचाई है. इस लिस्ट में पाकिस्तान के क्रिकेटर हसन अली का नाम भी शामिल है. पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हसन अली ने हरियाणा से ताल्लुक रखने वाली सामिया आरजू से शादी की है. ये कपल 2 बच्चों के माता-पिता हैं. इन दोनों की प्रेम कहानी काफी रोमांचक है. ऐसे में आइए जानते हैं हसन अली और सामिया आरजू की मुलाकात कैसे हुई और वे कैस एक दूसरे के प्यार में पड़े. पढ़ें हसन अली की पूरी लव स्टोरी…

Last Updated: February 15, 2026 | 4:17 PM IST
Hasan Ali and Samiya Arzoo - Photo Gallery
1/8

कैसे हुई थी पहली मुलाकात?

पाक क्रिकेटर हसन अली और सामिया आरजू की पहली मुलाकात दुबई में एक डिनर के दौरान हुई थी. वे दोनों एक-दूसरे के आपसी दोस्तों के जरिए मिले थे. उस समय सामिया आरजू एक दुबई में एमिरेट्स एयरलाइंस के साथ एक फ्लाइट इंजीनियर के रूप में काम करती थीं.

Hasan Ali and Samiya Arzoo Love Story - Photo Gallery
2/8

सामिया के प्यार में पड़े हसन अली

पहली मुलाकात के बाद हसन अली और सामिया के बीच बातचीत का सिलसिला शुरू हो गया. समय के साथ-साथ उनकी दोस्ती गहरी होती चली गई, जो आगे चलकर प्यार में बदल गई. हसन अली ने एक इंटरव्यू में बताया कि उन्होंने पहले अपना प्यार का इजाहर किया था. इसके बाद दोनों ने शादी करने का फैसला किया.

Hasan Ali Marriage - Photo Gallery
3/8

कब हुई शादी?

साल 2019 में हसन अली और सामिया आरजू ने शादी रचाई. उन दोनों ने दुबई के एटलांटिस पाम जुबेरा पार्क होटल में निकाह किया. उनकी शादी में सिर्फ करीबी दोस्त और रिश्तेदार शामिल हुए थे. हसन अली और सामिया दो बेटियां की माता-पिता हैं, जिनका नाम हेजल और हेलेना है.

Who Is Samiya Arzoo - Photo Gallery
4/8

कौन हैं सामिया आरजू?

सामिया आरजू एक फ्लाइट इंजीनियर हैं, जो एमिरेट्स एयरलाइंस के साथ काम करती हैं. सामिया ने हरियाणा के फरीदाबाद से एयरोनॉटिकल इंजीनियरिंग में बी.टेक की डिग्री हासिल की है. अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद सामिया आरजू ने जेट एयरवेज में एयर होस्टेस के तौर पर काम करना शुरू कर दिया. फिर बाद में उन्हें फ्लाइट इंजीनियर की पोस्ट पर प्रमोशन मिला.

Hasan Ali Wife Samiya Arzoo - Photo Gallery
5/8

दुबई हुई थीं शिफ्ट

सामिया आरजू का जन्म हरियाणा के चंदेनी गांव में हुआ था. उन्होंने अपने जीवन का ज्यादातर समय हरियाणा में ही बिताया, लेकिन फिर बाद में नौकरी के लिए दुबई शिफ्ट हो गईं.

Hasan Ali International Career - Photo Gallery
6/8

हसन अली का करियर

पाक के तेज गेंदबाज हसन अली का इंटरनेशनल करियर शानदार रहा है. उन्होंने पाकिस्तान के लिए 25 टेस्ट मैच खेले, जिनमें 80 विकेट चटकाए. इसके अलावा वनडे क्रिकेट में हसन अली ने 68 मुकाबलों में 102 विकेट हासिल किए हैं. वहीं, टी20 इंटरनेशनल में हसन अली के नाम 57 मैचों में 72 विकेट दर्ज हैं.

Hasan Ali Wife - Photo Gallery
7/8

विराट की फैन हैं सामिया

एक बार इंस्टाग्राम पर बातचीत के दौरान सामिया आरजू ने बताया था कि वह भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली की फैन हैं. हालांकि, इसको लेकर कुछ लोगों ने उनकी आलोचना की, लेकिन ज्यादातर लोगों ने उनकी तारीफ की.

Hasan Ali Wife Samiya - Photo Gallery
8/8

सोशल मीडिया पर भी फेमस

हसन अली की वाइफ सामिया आरजू सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. इंस्टाग्राम पर उनके 3 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं. वह अक्सर अपनी फैमिली की फोटोज और वीडियोज शेयर करती रहती हैं.

More News