Live
Search
  • Home>
  • Photos»
  • Palmistry Warning: हाथ में बने ये क्रॉस के निशान कहीं खतरे की घंटी तो नहीं? समय रहते जान लें उपाय

Palmistry Warning: हाथ में बने ये क्रॉस के निशान कहीं खतरे की घंटी तो नहीं? समय रहते जान लें उपाय

Haath Me Cross Ka Nishan: हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, हथेली की रेखाएं और उस पर बने चिन्ह व्यक्ति के जीवन के कई राज खोलते हैं. इन्हीं चिन्हों में से एक है क्रॉस (X) का निशान, जो दो रेखाओं के आपस में कटने से बनता है. यह निशान हर जगह एक जैसा फल नहीं देता,कुछ स्थानों पर यह शुभ माना जाता है, तो कुछ जगहों पर इसे अशुभ संकेत के रूप में देखा जाता है.आज हम आपको हथेली के उन खास स्थानों के बारे में बता रहे हैं, जहां क्रॉस का निशान भविष्य में परेशानी या अनहोनी की ओर इशारा कर सकता है.

Last Updated: March 27, 2026 | 6:13 PM IST
Cross Mark on Wrist Line Meaning in Palmistry - Photo Gallery
1/6

मणिबंध (कलाई) पर क्रॉस का निशान

हथेली और कलाई के बीच बनने वाली रेखाओं को मणिबंध कहा जाता है. अगर इस स्थान पर क्रॉस का निशान दिखाई दे, तो इसे अच्छा संकेत नहीं माना जाता.ऐसे लोगों को जीवन की शुरुआत में ही स्वास्थ्य से जुड़ी दिक्कतों या दुर्घटनाओं का सामना करना पड़ सकता है. नियमित रूप से हनुमान जी की पूजा करें और हनुमान चालीसा का पाठ करें.

Cross Sign on Saturn Mount Effects and Remedies - Photo Gallery
2/6

शनि पर्वत पर क्रॉस का निशान

मध्यमा उंगली के नीचे का हिस्सा शनि पर्वत कहलाता है. इस जगह पर क्रॉस का निशान करियर और सामाजिक जीवन में उतार-चढ़ाव का संकेत देता है.कई बार यह मान-सम्मान में कमी या कानूनी परेशानियों तक का कारण बन सकता है. शनिवार के दिन शनि देव की पूजा करें और सरसों के तेल का दान करना लाभकारी माना जाता है.

Cross Mark on Head Line Palmistry Meaning - Photo Gallery
3/6

मस्तिष्क रेखा पर क्रॉस का निशान

अगर मस्तिष्क रेखा पर क्रॉस बना हो, तो यह मानसिक तनाव और स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का संकेत देता है. ऐसे लोगों को सिर से जुड़ी चोट या तनाव का सामना करना पड़ सकता है.गणेश जी की आराधना करें और किसी भी काम की शुरुआत से पहले उनका स्मरण करें.

Cross Sign on Moon Mount Palm Reading Insights - Photo Gallery
4/6

चंद्र पर्वत पर क्रॉस का निशान

हथेली के निचले हिस्से में स्थित चंद्र पर्वत मन और भावनाओं का प्रतिनिधित्व करता है. यहां क्रॉस का निशान होना भ्रम, अस्थिरता और भावनात्मक उतार-चढ़ाव का संकेत देता है.ऐसे लोगों को करीबी लोगों से धोखा मिलने या जल से जुड़ी घटनाओं का सामना करना पड़ सकता है. घर में चंद्र यंत्र स्थापित करें और सोमवार के दिन चंद्रमा की पूजा करें.

Cross Mark on Life Line Meaning and Impact - Photo Gallery
5/6

जीवन रेखा पर क्रॉस का निशान

जीवन रेखा पर बना क्रॉस जीवन में अचानक आने वाली परेशानियों या स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की ओर इशारा करता है.यह संकेत देता है कि व्यक्ति को भविष्य में दुर्घटनाओं या गंभीर बीमारियों से सावधान रहने की जरूरत है.राम रक्षा स्तोत्र का पाठ करें और हनुमान जी की नियमित पूजा करें.

Is Every Cross Mark in Palm Bad or Good - Photo Gallery
6/6

क्या हर क्रॉस का निशान अशुभ होता है?

यह जरूरी नहीं कि हथेली में बना हर क्रॉस अशुभ ही हो. कई स्थानों पर यह सकारात्मक परिणाम भी दे सकता है. लेकिन ऊपर बताए गए स्थानों पर इसका होना सावधानी बरतने का संकेत जरूर माना जाता है.

More News