Live
Search
  • Home>
  • Photos»
  • ‘परदेसी परदेसी’ एक्ट्रेस: कंपोजर संग प्यार करने की चुकानी पड़ी बड़ी कीमत, बर्बाद हो गया सबकुछ

‘परदेसी परदेसी’ एक्ट्रेस: कंपोजर संग प्यार करने की चुकानी पड़ी बड़ी कीमत, बर्बाद हो गया सबकुछ

Pratibha Sinha: परदेसी परदेसी जाना नहीं.. मुझे छोड़के, मुझे छोड़के’ बहुत कम लोग होंगे जिसने यह गाना नहीं सुना होगा. बहुत लोगों का तो ये फेवरेट गाना भी है. तब के दौर में इस गाने के पीछे बहुत लोग पागल थे. लेकिन क्या आप जानते है, इस गाने की हिरोइन यानी प्रतिभा सिन्हा, जिसका करियर आगे चमकने वाला था, उसके साथ क्या हुआ. कैसे खत्म हो गया करियर, किसने क्या किया, उसके बाद इस हिरोइन की चर्चा कैसे बंद होगी. आइए जानते हैं.

Last Updated: February 25, 2026 | 12:00 PM IST
Actress Pratibha Sinha Love Story - Photo Gallery
1/8

अभिनेत्री प्रतिभा सिन्हा की प्रेम कहानी

1996 की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'राजा हिंदुस्तानी' के फेमस गाना 'परदेसी' में अपनी छोटी और यादगार भूमिका के लिए आज भी प्रतिभा सिन्हा को याद किया जाता है. लेकिन उसी गाने के संगीतकार के साथ उनके करीबी और निजी रिश्ते ने उनकी जिंदगी और करियर को हमेशा के लिए बदल दिया.

Actress Pratibha Sinha Love Story - Photo Gallery
2/8

अभिनेत्री प्रतिभा सिन्हा की प्रेम कहानी

एक तरफ प्रतिभा सिन्हा सिनेमा जगत को छोड़ दिया तो वहीं लेकिन उनके कथित प्रेमी, संगीतकार नदीम सैफी ने देश ही छोड़ दिया

Actress Pratibha Sinha Love Story - Photo Gallery
3/8

अभिनेत्री प्रतिभा सिन्हा की प्रेम कहानी

प्रतिभा सिन्हा की 1992 में आई पहली फिल्म 'महबूब मेरे महबूब' से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की. उनकी दूसरी फिल्म 'कल की आवाज' ने उन्हें मशहूर संगीतकार जोड़ी नदीम-श्रवण के साथ पेशेवर तरीके से जोड़ा.

Actress Pratibha Sinha Love Story - Photo Gallery
4/8

अभिनेत्री प्रतिभा सिन्हा की प्रेम कहानी

'कल की आवाज़' के संगीत सत्रों में भाग लेने के दौरान प्रतिभा सिन्हा की नदीम-श्रवण से नजदीकी बढ़ी. और समय के साथ यह गॉसिप कॉलम हो गई.

Actress Pratibha Sinha Love Story - Photo Gallery
5/8

अभिनेत्री प्रतिभा सिन्हा की प्रेम कहानी

इसके बाद लगातार उनकी बहुत सारी फिल्में फ्लॉप रही, जिसकी वजह से उनकी मां दिग्गज अभिनेत्री माला सिन्हा चिंतित हो गईं.

Actress Pratibha Sinha Love Story - Photo Gallery
6/8

अभिनेत्री प्रतिभा सिन्हा की प्रेम कहानी

माला सिन्हा अपनी बेटी के नदीम के साथ कथित रिश्ते को लेकर सख्त नाराज रहती थीं. उनकी आपत्तियां स्पष्ट थी, नदीम शादीशुदा थे और उनके दो बच्चे थे, और वे दोनों अलग-अलग धर्मों से भी थे. उन्होंने फिल्में ऑफर न मिलने की वजह से नहीं, बल्कि निजी कारणों से फिल्म छोड़ी.

Actress Pratibha Sinha Love Story - Photo Gallery
7/8

अभिनेत्री प्रतिभा सिन्हा की प्रेम कहानी

प्रतिभा और नदीम के कथित रिश्ते के गहराने के साथ ही, माला सिन्हा ने कथित तौर पर अपनी बेटी को नदीम से दूर करने के प्रयास में चेन्नई ले गईं. करीब उसी समय, सिनेमा जगत में इस खबर ने तूल पकड़ लिया कि प्रतिभा नदीम के साथ भाग गई थीं.

Actress Pratibha Sinha Love Story - Photo Gallery
8/8

अभिनेत्री प्रतिभा सिन्हा की प्रेम कहानी

माला सिन्हा ने बालासाहेब ठाकरे से सहायता की मांग की. अपनी बेटी का पता लगाने के बाद, माला प्रतिभा को मुंबई वापस ले आती हैं, जहां उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर नदीम पर यौन शोषण और अपहरण के गंभीर आरोप लगाए.

More News