Live
Search
  • Home>
  • Photos»
  • टाइम मैग्जीन के कवर पर छपने वाली पहली भारतीय एक्ट्रेस, ग्लैमर में बीती जवानी; मौत ने सबको चौंकाया, जानें उस सुपरस्टार को..

टाइम मैग्जीन के कवर पर छपने वाली पहली भारतीय एक्ट्रेस, ग्लैमर में बीती जवानी; मौत ने सबको चौंकाया, जानें उस सुपरस्टार को..

Bollywood Actress: आज हम आपको एक ऐसी अभिनेत्री के बारे में बता रहे हैं, जिसने लगभग दो दशक से ज्यादा तक बॉलीवुड में राज किया था. उन्होंने लगभग 50 फिल्मों में काम किया था. मॉडल से अभिनेत्री बनीं ये एक्ट्रेस टाइम मैग्जीन के कवर पर छपने वाली पहली भारतीय अभिनेत्रियों में से एक थी. चलिए जानते हैं उस ग्लैमरस एक्ट्रेस के बारे में, जिन्होंने मात्र 50 की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया था.

Last Updated: January 20, 2026 | 3:24 PM IST
Parveen babi born - Photo Gallery
1/6

परवीन बॉबी का जन्म

उस अभिनेत्री का नाम है परवीन बॉबी. आज यानी कि 20 जनवरी को एक्ट्रेस की पुण्यतिथि है. परवनी बॉबी का जन्म 4 अप्रैल 1949 को एक मुस्लिम परिवार में हुआ था. एक्ट्रेस गुजरात के जूनागढ़ की रहने वाली थीं. एक्ट्रेस अपने माता-पिता की इकलौती संतान थीं.

parveen babi films - Photo Gallery
2/6

परवीन बॉबी ने फिल्मों में रखा कदम

परवीन बाबी ने अपने मॉडलिंग करियर की शुरुआत साल 1972 से की. इसके बाद उन्हें सौभाग्य फिल्म से 1973 में क्रिकेटर सलीम दुर्रानी के साथ एक फिल्म में काम करने का मौका मिला. हालांकि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई थी.

parveen babi movies - Photo Gallery
3/6

परवीन बॉबी की फिल्में

परवीन बॉबी ने अपने करियर में लगभग 50 फिल्मों में काम किया। उनकी सबसे लोकप्रिय जोड़ी अमिताभ बच्चन के साथ थी, जिनके साथ उन्होंने 'दीवार', 'नमक हलाल', 'शान', 'काला पत्थर' और 'सुहाग' जैसी एक दर्जन हिट फिल्में दीं. वह 'टाइम' पत्रिका के कवर पर आने वाली पहली भारतीय भी थीं.

parveen babi - Photo Gallery
4/6

बोल्ड एक्ट्रेस के तौर पर पहचान

साल 1988 में अकबर खान और परवीन बाबी ने आकर्षण फिल्म की. इस फिल्म ने एक्ट्रेस को 'बोल्ड' अभिनेत्री का खिताब दिलाया. उनके कॉन्फिडेंस की खूब तारीफ हुई।

parveem babi on times magazine - Photo Gallery
5/6

27 वर्ष में दुनियाभर में छाईं

परवीन बाबी ने 1976 में एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की थी, जब वह टाइम पत्रिका के एशियाई संस्करण के कवर पर जगह पाने वाली पहली भारतीय फिल्म स्टार बनीं. उस समय वह महज 27 साल की थीं. टाइम मैगजीन का यह कवर ‘एशिया का उन्मादी फिल्म जगत’ शीर्षक के साथ प्रकाशित हुआ था, जिसने न सिर्फ परवीन बाबी की लोकप्रियता को वैश्विक पहचान दी, बल्कि भारतीय सिनेमा की अंतरराष्ट्रीय मौजूदगी को भी दर्शाया.

parveen babi death - Photo Gallery
6/6

गुमनामी में हुई मौत

परवीन बॉबी अपने जीवन के अंतिम समय में सबसे दूर हो गईं थीं. अभिनेत्री की उम्र बहुत ज्यादा नहीं थी पर मोटापा बढ़ गया था. इस मोटापे ने कई बीमारियां दे दी थीं. 22 जनवरी, 2005 में फ्लैट में उनकी 3 दिनों से सड़ती हुई लाश मिली तो बॉलीवुड में हड़कंप मच गया. उनकी मौत 20 जनवरी को ही हो गई थी. इसका खुलासा भी तब हुआ जब घर से बदबू आने लगी. कई दिनों से दूध और अखबार लेने के लिए दरवाजा नहीं खुला.

More News