0
Peanuts Health Benefits in Winter: ठंड के मौसम में मूंगफली का स्वादिष्ट स्वाद किसे पसंद नहीं होता? सर्दियों के मौसम में मिलने वाली ताज़ी मूंगफली का स्वाद तो बस अनोखा होता है. लोग अक्सर धूप में बैठकर या रात में इन्हें खाना पसंद करते हैं. कुछ लोग तो यात्रा के दौरान टाइम पास करने का सबसे अच्छा तरीका मूंगफली को ही मानते हैं और चलते-फिरते इनका मज़ा लेते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि मूंगफली न सिर्फ़ स्वादिष्ट होती है, बल्कि आपकी सेहत के लिए भी बहुत फ़ायदेमंद होती है? इनमें फ़ाइबर, मैग्नीशियम, फ़ोलेट, विटामिन E, कॉपर और अमीनो एसिड जैसे कई पोषक तत्व होते हैं, जो कई स्वास्थ्य लाभ दे सकते हैं. तो आइए जानते हैं कि लोगों को इनका सेवन कैसे करना चाहिए.