Live
Search
  • Home>
  • Photos»
  • Piles Cure: बवासीर में औषधि का काम करती हैं ये 6 चीजें? 30 दिन सेवन करके तो देखिए, होंगे चौंकाने वाले फायदे

Piles Cure: बवासीर में औषधि का काम करती हैं ये 6 चीजें? 30 दिन सेवन करके तो देखिए, होंगे चौंकाने वाले फायदे

Piles Cure Diet: आजकल की अनहेल्दी लाइफस्टाइल में सबसे ज्यादा होने वाली बीमारियों में बवासीर का नाम आता है. यही कारण है कि, आज इस पाइल्स से पीड़ितों की फेहरिस्त लंबी है. बता दें कि, बवासीर की बीमारी को आयुर्वेद में इसे ‘अर्श रोग’ के नाम से जानते हैं. यह गुदा या मलाशय की नसों में सूजन से होती है. ज्यादातर लोग शर्म के कारण इसे छुपाते हैं, जिससे समस्या बढ़ जाती है. यही नहीं, कभी-कभी सर्जरी तक की नौबत आ जाती है. कुल मिलाकर पाइल्स के मरीजों को बेहद दर्द और कष्ट से गुजरना पड़ता है. यह परेशानी आपकी डाइट पर भी निर्भर करती है. ऐसे में जरूरी है कि ऐसी चीजों का ही सेवन करें, जिससे परेशानी कम हो न कि बढ़े. अब सवाल है कि, आखिर बवासीर में किन चीजों का सेवन किया जा सकता है? बवासीर की कैसे होती शुरुआत? आइए जानते हैं इस बारे में-

Last Updated: March 13, 2026 | 3:08 PM IST
Piles cure diet - Photo Gallery
1/6

पर्याप्त मात्रा में पानी पीएं

नोएडा की डाइटिशियन खुशबू शर्मा के मुताबिक, पेट से संबंधित किसी भी बीमारी में पानी अहम भूमिका निभाता है. इसी तरह, अगर आप बवासीर से पीड़ित हैं तो यह आपके लिए बेहद जरूरी हो जाता है. बता दें कि, पानी शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालता है. इसके लिए दिनभर में कम से कम 3-4 लीटर पानी पीना चाहिए. ऐसा करने से शरीर हाइड्रेट रहेगा और कब्ज की समस्या दूर होगी. एक्सपर्ट कहती हैं कि, बवासीर में पानी पीने के साथ-साथ आप सेब, केला, संतरा, खीरा, गाजर या पालक का जूस भी पी सकते हैं.

Piles cure diet - Photo Gallery
2/6

साबुत अनाज खाएं

साबुत अनाजों में फाइबर की मात्रा अधिक होती है, जो बवासीर के लिए फायदेमंद है. यही वजह है कि, बवासीर पीड़ितों को डॉक्टर साबुत अनाज जैसे कि ओट्स, ब्राउन राइस और होल व्हीट आदि को डाइट में शामिल करने की सलाह देते हैं. एक्सपर्ट कहती हैं कि, साबुत अनाज के सेवन से कब्ज की समस्या खत्म होती है और मल नरम होता है. ऐसा होने से मल त्याग के दौरान दर्द या ब्लीडिंग में कमी आ सकती है.

Piles cure diet - Photo Gallery
3/6

फलों का सेवन करें

फलों का सेवन बवासीर के लक्षणों को कम करने में बहुत लाभकारी साबित होता है. केला, सेब, अंगूर और संतरा को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं. इन फलों में विटामिन, मिनरल्स और फाइबर पाए जाते हैं जो पाईल्स में फायदेमंद होते हैं.

Piles cure diet - Photo Gallery
4/6

हरी पत्तेदार सब्जियां खाएं

हरी और पत्तेदार सब्जियों में कई प्रकार के एंटीऑक्सीडेंट्स, विटामिन्स और मिनरल्स मौजूद होते हैं जो बवासीर के लक्षणों को कम करते हैं. आप हरी और पत्तेदार सब्जियां जैसे कि पालक, गाजर, खीरा, पत्ता गोभी और ब्रोकली का सेवन कर सकते हैं.

Piles cure diet - Photo Gallery
5/6

हर्बल टी पीएं

हर्बल चाय बवासीर में बहुत मददगार साबित होता है. हर्बल चाय का सेवन सूजन और मल त्याग के दौरान आने वाले खून को कम करता है. बाजार में कई प्रकार के हर्बल चाय उपलब्ध हैं. अपने डॉक्टर से परामर्श करने के बाद आप किसी एक हर्बल चाय का चयन कर सकते हैं.

Piles cure diet - Photo Gallery
6/6

छाछ पीएं

छाछ पीने से शरीर में ठंडक महसूस होती है जिसके कारण उत्तेजित नसें शांत हो जाती है. छाछ शरीर से सूजन और गुदा मार्ग में हुए इंफेक्शन का दूर करने में मदद करता है. साथ ही, यह बवासीर के लक्षणों को प्रभावशाली रूप से कम कर सकता है.

More News