Live TV
Search
  • Home>
  • Photos»
  • मंदिर, झरने और खूबसूरत नजारे… इस वीकेंड घूमने के लिए बेस्ट हैं ये जगह, झटपट बनाएं प्लान

मंदिर, झरने और खूबसूरत नजारे… इस वीकेंड घूमने के लिए बेस्ट हैं ये जगह, झटपट बनाएं प्लान

Jharkhand Visiting Places: अगर आप झारखंड में रहते हैं और इस वीकेंड घूमने का मन बना रहे हैं, तो आप वीकेंड पर बहुत सी अच्छी जगहों पर घूमने का मन बना सकते हैं. रांची का हर कोना दर्शनीय स्थलों से भरा हुआ है. यहां आप वीकेंड पर मंदिर, झरने और खूबसूरत जगहों पर घूम सकते हैं. रांची में आप वॉटरफॉल, सूर्य मंदिर, बिरसा जूलॉजिकल पार्क, टैगोर हिल, पतरातू घाटी, जगन्नाथ मंदिर, रॉक गार्डन समेत तमाम जगहों पर घूमने का प्लान बना सकते हैं.

Last Updated: April 4, 2026 | 3:33 PM IST
Waterfall - Photo Gallery
1/7

वॉटरफॉल का लें मजा

रांची में शहर से थोड़ी दूर पंच घाघ वाटरफॉल है, जो लोगों की पसंदीदा जगह बना हुआ है. ये पिकनिक स्पॉट के रूप में काफी मशहूर जगह है. यहां पर पांच झरनों को एक साथ गिरते हुए देखा जा सकता है. आप वीकेंड पर यहां जाकर अपने वीकेंड को मजेदार बना सकते हैं. पर्यटक अक्सर झरने की तलहटी में जाकर वहां नहाते हैं और गर्मियों में ये जगह घूमने के लिए बेस्ट है क्योंकि यहां ताजी हवा और ठंडा पानी मिलता है.

Surya Mandir - Photo Gallery
2/7

सूर्य मंदिर की अनूठी वास्तुकला

रांची का सूर्य मंदिर अपनी अनूठी वास्तुकला के लिए जाना जाता है. इस जगह को घूमने के लिए बेस्ट जगहों में गिना जाता है. ये सूर्य मंदिर एक पहाड़ी की चोटी पर बना हुआ है. इस मंदिर में 18 पहियों वाला एक विशाल रथ दिखाया गया है. इस रथ को सात घोड़े खींच रहे हैं. परिसर में एक तालाब भी है, जो पूजनीय है. इस मंदिर को देखने के लिए लोग दूर-दूर से घूमने आते हैं.

Birsa Zoological Park - Photo Gallery
3/7

बच्चों के साथ जाएं बिरसा जूलॉजिकल पार्क

अगर आप अपने परिवार, दोस्तों और पार्टनर के साथ घूमने का मन बना रहे हैं, तो बिरसा जूलॉजिकल पार्क घूमने के लिए एक बेस्ट ऑप्शन है. यहां पर आप शेर, चीते, बाघ, भालू और हिरण जैसे जानवर देखने आते हैं. वाइल्डलाइफ लवर्स के लिए ये जगह किसी जन्नत से कम नहीं है. यहां पशुओं को गोद लेने के कार्यक्रम में भी शामिल हो सकते हैं.

Tagore Hill - Photo Gallery
4/7

रवींद्रनाथ टैगोर के नाम पर है टैगोर हिल

महान कवि रवींद्रनाथ टैगोर के नाम पर एक हिल है, जिसका नाम टैगोर हिल है. यहां पर लोग पर्सनल व दोस्तों के साथ समय बिताने आते हैं. लोग 'मी टाइम' बिताने के लिए यहां पर आते हैं. कहा जाता है कि रवींद्रनाथ टैगोर अक्सर किताबें लिखने के लिए और सोचने के लिए इन पहाड़ियों पर जाया करते थे.

Patratu Valley - Photo Gallery
5/7

पतरातू घाटी

झारखंड की राजधानी रांची से केवल 40 किलोमीटर की दूरी पर पतरातू घाटी है. यहां की हरियाली और हरी भरी पहाड़ियां लोगों को मंत्रमुग्ध कर देते हैं. इस घाटी में एस-टर्न, हेयरपिन और स्वूपिंग कॉर्नर वाले रोड लोगों को रोमांचक बना देते है. हालांकि यहां पर सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक आनंद लिया जा सकता है. नक्सली प्रभाव के कारण अंधेरे में ट्रैवलिंग करने के लिए मना किया जाता है.

Jagannath Temple is situated on hill - Photo Gallery
6/7

पहाड़ी पर है जगन्नाथ मंदिर

शहर में पहाड़ी मंदिर के नाम से मशहूर पहाड़ी की चोटी पर बना जगन्नाथ मंदिर काफी पुराना मंदिर है. ये 1691 में बना रांची में सबसे लोकप्रिय ऐतिहासिक स्थल है. मंदिर जटिल नक्काशी और रंगीन पत्थरों के अनूठे मिश्रण के कारण जाना जाता है. जून-जुलाई के महीने में यहां पर रथ यात्रा निकाली जाती है.

Rock Garden - Photo Gallery
7/7

रॉक गार्डन का लें मजा

रांची के पास गोंडा हिल की चट्टानों से बना रॉक गार्डन काफी मशहूर है. यहां आप झरने, मूर्तियां और खूबसूरत नजारों के मजे ले सकते हैं. ये जगह वीकेंड पर घूमने के लिए बेस्ट है. ये जगह कांके बांध की एक छोटी सी पहाड़ी पर बना है. यहां का सनसेट काफी खूबसूरत होता है.

More News