मार्च में घूमने का बना रहे हैं प्लान, तो इन खूबसूरत डेस्टिनेशंस को अपनी लिस्ट में करिये शामिल, हमेशा याद रहेगी ट्रिप
मार्च का महीना भारत घूमने के लिए आदर्श है, क्योंकि इस दौरान वसंत का मौसम, उत्तर भारत में बची हुई बर्फ और मानसून से पहले समुद्र तटों का सुहाना मौसम एक साथ देखने को मिलता है. साथ ही बच्चों के एग्जाम्स भी इसी दौरान खत्म हो जाते हैं, तो ज्यादातर परिवार अपना वैकेशन प्लान कर रहे होते हैं. लेकिन सबसे बड़ी प्रॉब्लम होती है कि कौन-सी जगह जाएं. हम आपके लिए लेकर आये हैं टूरिस्ट डेस्टिनेशन की एक लिस्ट जो आपको वैकेशन प्लान करने में मदद कर सकते हैं. यहां मार्च महीने के लिए भारत के सर्वश्रेष्ठ पर्यटन स्थल दिए गए हैं.
जयपुर (राजस्थान)
मार्च का महीना जयपुर घूमने के लिए आदर्श है. इस समय तक गर्मी का असर यहां ज्यादा नहीं होता। सिटी पैलेस, हवा महल, जल महल, आमेर किले की यात्रा और अनूठा हाथी महोत्सव आपकी जयपुर की यात्रा को हमेशा के लिए यादगार बना देगा.
मुन्नार (केरल)
यहाँ के हरे-भरे परिदृश्य और सुहावना तापमान प्रकृति प्रेमियों के लिए आदर्श हैं. हर कोने में फैले चाय के बागान पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। यहां चाय की खेती का इतिहास जानने के लिए टाटा टी म्यूजियम का दौरा किया जा सकता है. इसके अलावा एराविकुलम नेशनल पार्क, मट्टुपेट्टी और कुंडाला झील भी लोगों का मन मोह लेती हैं.
शिलांग (मेघालय)
इसे "पूर्व का स्कॉटलैंड" कहा जाता है, जो लुभावने झरने और सुखद मौसम प्रदान करता है. क्रिस्टल क्लियर वॉटर वाली उमियम लेक, एलिफेंट वॉटरफॉल, डॉन बॉस्को म्यूजियम यहां के प्रमुख आकर्षण केंद्र हैं.
कूर्ग (कर्नाटक)
यहां धुंध भरी सुबहें और हरे-भरे कॉफी के बागान देखने को मिलते हैं। मदिकेरी किला, राजा की सीट और एबे फॉल्स की खूबसूरती आप कभी नहीं भूल पाएंगे।
तवांग (अरुणाचल प्रदेश)
भूटान, तिब्बत और म्यांमार की सीमाओं को छूता अरुणाचल प्रदेश बेहद खूबसूरत है. मार्च के महीने में बर्फ पिघलने पर यहां की तवांग घाटी तक पहुंचना संभव हो जाता है, जो बर्फ से ढके मनोरम परिदृश्य प्रस्तुत करती है। सेला पास, तवांग मठ और माधुरी दीक्षित झील की बेमिसाल ख़ूबसूरती मन की गहराई में उतर जाती है.
ऋषिकेश (उत्तराखंड)
अगर आपको भी एडवेंचर वाली ट्रिप पसंद है तो "विश्व की योग राजधानी" ऋषिकेश मार्च में राफ्टिंग और कैंपिंग के लिए एकदम सही जगह है.