PM Kisan Yojana: इंतज़ार खत्म! 23वीं किस्त की डेट हुई फाइनल, जानें कब आ रहे हैं खाते में 2000
PM Kisan Yojana 23rd installment: लंबे समय से इंतजार कर रहे अन्नदाताओं का इंतजार अब खत्म होने वाला है. कई किसान अब भी इस बात से अनजान हैं कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत, केंद्र सरकार किसानों को सालाना ₹6,000 की आर्थिक सहायता देती है. ये साहयता साल में 3 बार दी जाती है. जी हाँ! यह पूरी रकम एक साथ नहीं दी जाती, बल्कि इसे किसानों के बैंक खातों में तीन बराबर किस्तों में ट्रांसफर किया जाता है. इसका मतलब है कि हर चार महीने में ₹2,000 की एक किस्त मिलती है. ये पैसे सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) तरीके से जमा किए जाते हैं. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अब तक 22 किस्तें जारी हो चुकी हैं. वहीं अब किसान बेसब्री से 23 क़िस्त का इंतज़ार कर रहे हैं. चलिए जान लेते हैं अब अगली क़िस्त कब आने वाली है.
कब आएगी 23वीं किस्त
हाल ही में, इस योजना की 22वीं किस्त 13 मार्च को जारी की गई थी. चूंकि इस योजना के तहत किस्तें हर चार महीने में दी जाती हैं, इसलिए यह उम्मीद है कि अगली यानी 23वीं किस्त जुलाई महीने में जारी हो सकती है. लेकिन, सरकार ने इस मामले में अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है.
किन किसानों को मिलेगा इसका लाभ
इस योजना का लाभ केवल उन्हीं किसानों को मिलता है जो तय पात्रता शर्तों को पूरा करते हैं. इसके अलावा, कुछ ज़रूरी प्रक्रियागत औपचारिकताएं पूरी करना भी अनिवार्य है. यदि कोई किसान इन शर्तों को पूरा करने में विफल रहता है, तो उसकी किस्त का भुगतान रोका जा सकता है. इसलिए, सभी ज़रूरी औपचारिकताएं समय पर पूरी करना बेहद ज़रूरी है.
e-KYC कितनी जरूरी
यदि आपने हाल ही में इस योजना के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है, लेकिन अभी तक अपना e-KYC वेरिफिकेशन पूरा नहीं किया है, तो आपको इसे जल्द से जल्द पूरा कर लेना चाहिए. e-KYC प्रक्रिया पूरी न करने पर किस्त की रकम रोकी जा सकती है.
आधार कार्ड बैंक खाते से लिंक
ज़मीन का वेरिफिकेशन और अपने आधार कार्ड को अपने बैंक खाते से लिंक करना भी अनिवार्य शर्तें हैं. केवल वही किसान जो तय समय सीमा के भीतर ये सभी प्रक्रियाएं पूरी कर लेंगे, वे ही आने वाली किस्त का लाभ पाने के पात्र होंगे.
ऐसे चेक करें खाते में पैसे आए या नहीं
अगर आप ये देखना चाहते हैं कि आपका नाम लाभार्थियों की सूची में है या नहीं, तो आप घर बैठे ही ऑनलाइन ऐसा कर सकते हैं. ऐसा करने के लिए, सबसे पहले PM-KISAN की आधिकारिक वेबसाइट: pmkisan.gov.in पर जाएं. वेबसाइट पर, 'Beneficiary List' (लाभार्थी सूची) विकल्प पर क्लिक करें. इसके बाद, आपको अपना राज्य, ज़िला, उप-ज़िला, ब्लॉक और गाँव चुनना होगा.
ऐसे चेक करें लाभार्थी सूची
एक बार जब आप सभी ज़रूरी जानकारी डाल देंगे, तो 'Search' (खोजें) बटन पर क्लिक करें. इसके बाद, आपके गाँव की पूरी लाभार्थी सूची स्क्रीन पर दिखाई देगी, जहाँ आप आसानी से अपना नाम ढूँढ़ सकते हैं.
सरकार ने किया करोड़ों का खर्च
सरकारी आँकड़ों और मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, इस योजना के तहत 22वीं किस्त तक किसानों को कुल ₹4.27 लाख करोड़ से ज़्यादा की राशि दी जा चुकी है. यह योजना पूरे देश में लाखों किसानों के लिए वित्तीय सहायता का एक ज़रिया बनी हुई है, और भविष्य में भी किसानों को इससे फ़ायदा मिलता रहेगा.