Live
Search
  • Home>
  • Photos»
  • PM Modi बने इंस्टाग्राम के किंग,10 करोड़ से ज्यादा फॉलोअर्स; जानें ट्रंप और राहुल गांधी से कितने आगे हैं भारतीय पीएम

PM Modi बने इंस्टाग्राम के किंग,10 करोड़ से ज्यादा फॉलोअर्स; जानें ट्रंप और राहुल गांधी से कितने आगे हैं भारतीय पीएम

PM Narendra Modi Instagram Followers: पीएम मोदी 100 मिलियन इंस्टाग्राम फॉलोअर्स पार करने वाले दुनिया के पहले लीडर बन गए हैं.  प्रधानमंत्री मोदी 2014 में इंस्टाग्राम से जुड़े थे. दुनिया भर के बड़े नेताओं में पीएम मोदी के अब इंस्टाग्राम पर सबसे ज़्यादा फॉलोअर्स हैं. प्रधानमंत्री के फॉलोअर्स की संख्या अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से दोगुने से भी अधिक है जो 43.2 मिलियन फॉलोअर्स के साथ दूसरे स्थान पर हैं. तो चलिए जानते हैं कि इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले वर्ल्ड लीडर्स और भारत के नेता कौन से हैं?

Last Updated: February 26, 2026 | 2:36 PM IST
pm modi - Photo Gallery
1/8

पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इंस्टाग्राम पर लगभग 100 मिलियन (10 करोड़) फॉलोअर्स के साथ दुनिया के सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले नेता बन गए हैं. उन्होंने डिजिटल लोकप्रियता के मामले में सभी बड़े वैश्विक नेताओं को पीछे छोड़ दिया है.

Donald Trump - Photo Gallery
2/8

डोनाल्ड ट्रंप (राष्ट्रपति, अमेरिका)

डोनाल्ड ट्रंप इस मामले में दूसरे स्थान पर हैं इंस्टाग्राम पर करीब 43.2 मिलियन फॉलोअर्स हैं. उनकी लोकप्रियता काफी ज्यादा है, लेकिन यह पीएम मोदी के मुकाबले आधे से भी कम है.

Prabowo Subianto - Photo Gallery
3/8

प्रबोवो सुबिआंतो (इंडोनेशिया के राष्ट्रपति )

प्रबोवो सुबिआंतो इस मामले में तीसरे स्थान पर हैं उनके लगभग 15 मिलियन इंस्टाग्राम फॉलोअर्स हैं. वे दक्षिण-पूर्व एशिया के प्रमुख नेताओं में डिजिटल रूप से सक्रिय माने जाते हैं.

Luiz Inácio Lula da Silva - Photo Gallery
4/8

लुइज इनासियो (ब्राजील के राष्ट्रपति )

लुइज़ इनासियो इस मामले में चौथे स्थान पर हैं. लूला डा सिल्वा के करीब 14.4 मिलियन फॉलोअर्स हैं. वे लैटिन अमेरिका के प्रभावशाली नेताओं में शामिल हैं और सोशल मीडिया पर भी मजबूत उपस्थिति रखते हैं.

Recep Tayyip Erdoğan - Photo Gallery
5/8

रेसेप तैयप एर्दोगन (तुर्की के राष्ट्रपति)

रेसेप तैयप एर्दोगन इस मामले में पांचवे स्थान पर हैं उनके लगभग 11.6 मिलियन फॉलोअर्स हैं. वे लंबे समय से तुर्की की राजनीति में अहम भूमिका निभा रहे हैं और सोशल मीडिया पर भी सक्रिय हैं.

Xavier Miley - Photo Gallery
6/8

जेवियर माइली (अर्जेंटीना के राष्ट्रपति )

जेवियर माइली अर्जेंटीना के राष्ट्रपति इस मामले में छठे स्थान पर हैं उनके लगभग 6.4 मिलियनफॉलोअर्स हैं.

CM Yogi - Photo Gallery
7/8

भारत में सीएम योगी दूसरे स्थान पर

देश के भीतर भी पीएम मोदी की लोकप्रियता का कोई सानी नहीं है. भारतीय राजनेताओं की लिस्ट में भी वे मीलों आगे हैं. उनके बाद 16.1 मिलियन फॉलोअर्स के साथ यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दूसरे स्थान पर हैं.

RAHUL gandhi - Photo Gallery
8/8

राहुल गांधी को कितने लोग करते हैं फॉलो

कांग्रेस MP और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के लगभग 12.6 मिलियन फॉलोअर्स हैं.

More News