PM Modi Somnath Visit: सोमनाथ स्वाभिमान पर्व में शामिल हुए पीएम मोदी, ज्योतिर्लिंग दर्शन से लेकर भव्य ड्रोन शो तक, यहां देखें झलकियां
पीएम मोदी का सोमनाथ मंदिर दौरा
पीएम मोदी ने सोमनाथ मंदिर का दौरा किया, जहां उन्होंने भगवान शिव के ज्योतिर्लिंग की पूजा की. इसके बाद उन्होंने ओमकार मंत्र का जाप किया.
पीएम मोदी ने अपने X पर तस्वीरे शेयर की
पीएम मोदी ने X पर तस्वीरे पोस्ट की और लिखा कि ॐ हमारे वेदों का, शास्त्रों का, पुराणों का, उपनिषदों और वेदांत का सार है.
ॐ ही ध्यान का मूल है, और योग का आधार है.
ॐ ही साधना में साध्य है.
ॐ ही शब्द ब्रह्म का स्वरूप है.
ॐ से ही हमारे मंत्र प्रारंभ एवं पूर्ण होते हैं
आज सोमनाथ स्वाभिमान पर्व में 1000 सेकंड्स तक ओंकार…
अरब सागर के तट पर ग्रैंड ड्रोन शो आयोजित किया गया
सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के हिस्से के तौर पर सोमनाथ मंदिर परिसर में अरब सागर के तट पर एक शानदार ड्रोन शो का आयोजन किया गया. लगभग 3,000 ड्रोन ने आसमान में शानदार आकृतियां बनाईं, जिसने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया.
ड्रोन शो में किन-किन की आकृतियां दिखाई गई?
ड्रोन शो में त्रिशूल, ओम प्रतीक, भगवान शिव का तांडव नृत्य, वीर हमीरजी, अहिल्याबाई होल्कर, सोमनाथ मंदिर पर हमले का चित्रण, सरदार वल्लभभाई पटेल, स्वाभिमान पर्व का लोगो और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीरें दिखाई गईं.
पीएम मोदी ने गुजरात के सीएम के साथ देखा ड्रोन शो
15 मिनट के इस ड्रोन शो को 40 प्रशिक्षित ऑपरेटरों ने ऑपरेट किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने सोमनाथ मंदिर परिसर में इस भव्य कार्यक्रम को देखा. ड्रोन शो के बाद मंदिर के पास समुद्र तट पर शानदार आतिशबाजी का प्रदर्शन किया गया.
पीएम मोदी का सोमनाथ दौरे का पूरा कार्यक्रम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात के सोमनाथ के दो दिवसीय दौरे पर हैं. इस दौरान, वह सोमनाथ स्वाभिमान पर्व में हिस्सा लेंगे, जो 8 जनवरी से 11 जनवरी तक चलेगा. 11 जनवरी की सुबह, लगभग 9:45 बजे, प्रधानमंत्री शौर्य यात्रा में हिस्सा लेंगे, जिसमें 108 घोड़ों की एक प्रतीकात्मक शोभायात्रा निकाली जाएगी.
क्यों मनाया जा रहा है सोमनाथ स्वाभिमान पर्व?
सोमनाथ स्वाभिमान पर्व का आयोजन 1026 ईस्वी में महमूद गजनवी के सोमनाथ मंदिर पर हमले की 1,000वीं सालगिरह मनाने के लिए किया जा रहा है. आयोजकों के अनुसार, इस मौके पर देश भर से सैकड़ों संत सोमनाथ पहुंचे हैं.