PM Modi With BJP President: पीएम मोदी की इन 12 बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष संग रही हिट जोड़ी, देखें तस्वीरें
PM Modi With BJP President: बीजेपी को नया राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के तौर पर मिल गया है. वे 12वें और पार्टी के युवा अध्यक्ष हैं और उन्हें तीन साल के लिए चुना गया है. देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक फोटो काफी वायरल हो रही है. इसमें वो बीजेपी के उन 12 राष्ट्रीय अध्यक्षों के साथ नजर आ रहे हैं, जिनके साथ उन्होंने न सिर्फ काम किया बल्कि कई योजनाओं को मिलकर विस्तार दिया. उनकी यह तस्वीर काफी लाइक की जा रही है. तो आइए जानते हैं कि वो 12 लोग दिग्गज कौन हैं जिनके साथ नरेंद्र मोदी ने काम किया.
अटल बिहारी बाजपेयी
पीएम नरेंद्र मोदी की पहली फोटो पूर्व पीएम अटल बिहारी बाजपेयी के साथ है. बाजपेयी ने 1980 से 1986 तक पार्टी की कमान अपने हाथ में ली थी. वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अटल बिहारी बाजपेयी को अपना पिता तुल्य मानते हैं.
लालकृष्ण आडवाणी बने अध्यक्ष
लालकृष्ण आडवाणी पहली बार 58 साल की उम्र में 1986 से 1991 में बीजेपी के अध्यक्ष बने. इसके बाद उन्हें दूसरी बार 1993 से 1998 तक 65 साल की आयु में चुना गया. तीसरी उन्होंने 2004-2005 में 77 साल की उम्र में अध्यक्ष पद संभाला. बीजेपी में मोदी को लालकृष्ण आडवाणी ने तैयार किया. आडवाणी की रथयात्रा के वक्त भी मोदी ही गुजरात में उसके संयोजक थे.
मुरली मनोहर जोशी
साल 1991 से 1993 में मुरली मनोहर जोशी को 57 साल की उम्र में अध्यक्ष के पद पर चुना गया. पीएम मोदी ने अपने भाषण में कहा कि मुरली मनोहर जोशी के नेतृत्व में बीजेपी ने शून्य से शिखर तक का सफर तय किया है.
कुशाभाऊ ठाकरे जीते थे सादा जीवन
ठाकरे 75 साल की उम्र में 1998-2000 के बीच बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे. ऐसा कहा जाता है कि वे साल के 300 दिन दौरे पर ही रहते थे. अपने कपड़े खुद धोते थे. उन्होंने शादी नहीं की थी.
बंगारू लक्ष्मण
बंगारू लक्ष्मण साल 2000 से 2001 के दरमियान बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे. वे 61 वर्ष की उम्र में अध्यक्ष बने.
जन. कृष्णमूर्ति
जन कृष्णमूर्ति 2001 से 2002 तक बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे. वे 72 साल की उम्र में अध्यक्ष बने थे. कृष्णमूर्ति भाजपा के एक दिग्गज नेता थे, जिन्होंने पार्टी को खड़ा करने और आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. पीएम मोदी उन्हें एक मार्गदर्शक और प्रेरणा का स्रोत मानते हैं.
एम. वेंकैया नायडू
नायडू का बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष के तौर पर कार्यकाल 2002-2004 तक रहा. वे 53 साल की उम्र में अध्यक्ष बने. बता दें कि एम. वेंकैया नायडू भारत के उपराष्ट्रपति भी रहे हैं.
राजनाथ सिंह दो बार बने अध्यक्ष
राजनाथ सिंह दो बार बीजेपी के अध्यक्ष रहे. वे पहली बार 54 साल की उम्र में 2005-2009 तक और दूसरी बार 61 वर्ष की आयु में 2013-2014 तक बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गए. राजनाथ सिंह, पीएम मोदी के काफी करीब रहे हैं.
नितिन गडकरी
गडकरी ने 52 साल की उम्र में अध्यक्ष पद पर सेवाएं दीं. वे 2009-2013 तक रहे. इसके बाद उन्हें सड़क एवं परिवहन मंत्रालय का भार सौंपा गया.
अमित शाह
अमित शाह को बीजेपी का खास चेहरा माना जाता है. वे साल 49 साल की उम्र में 2014-2020 तक भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रह चुके हैं. शाह और मोदी की जोड़ी को जय-वीरू की जोड़ी कहा जाता है.
जयप्रकाश नड्डा
जेपी नड्डा 59 साल की उम्र में भाजपा के नेशनल प्रेसिडेंट चुने गए. उनके कार्यकाल में बीजेपी ने कई चुनौंतियों को पार करते हुए सफलतापूर्वक काम किया.
नितिन नबीन बने सबसे युवा अध्यक्ष
लोकसभा चुनाव के बाद जेपी नड्डा का कार्यकाल खत्म हो गया था. ऐसे में नितिन नबीन को दिसंबर 2025 में कार्यकारी अध्यक्ष चुना गया. अब उन्हें परमानेंट अध्यक्ष के तौर पर चुन लिया गया है. वे 45 साल की उम्र में इस पद पर पहुंचने वाले अभी तक के युवा अध्यक्ष हैं.