शादी के 10 दिन बाद ही पति पर मोलेस्टेशन का आरोप, पूनम पांडे की बोल्ड पर्सनैलिटी और चौंकाने वाली कई कहानियां
Poonam Pandey: एक्ट्रेस पूनम पांडे अक्सर अपनी बोल्ड पर्सनैलिटी और विवादों के कारण चर्चा में रहती हैं. वे कभी अपने पति पर आरोप लगाकर उन्हें जेल भेजने के बाद सुर्खियों में रहीं, तो कभी कोविड-19 नियमों का उल्लंघन करने के लिए. वे कभी विश्व कप जीतने के बाद अपना अजीब वादा पूरा करने के कारण, तो कभी फर्जी मौत की खबर फैलाने के कारण चर्चा में रहती हैं. उन्होंने कई फिल्मों में और कई डिजिटल और रियलिटी शो में काम किया. आज हम बात करेंगे उनकी जिंदगी की कुछ ऐसी कहानियों के बारे में, जो लोगों को चौंका देती हैं. तो चलिए शुरू करते हैं…
शादी के 10 दिन बाद पति की गिरफ्तारी
पूनम पांडे की जिंदगी की सबसे चौंकाने वाली घटना उनकी शादी से जुड़ी है. पूनम ने 10 सितंबर 2020 को अपने बॉयफ्रेंड सैम बॉम्बे से शादी की. इसके बाद वे घूमने गईं. हनीमून के दौरान शादी के केवल 12 दिन बाद ही पूनम ने सैम पर मोलेस्टेशन, मारपीट और धमकी देने का आरोप लगाया और उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी. इसके कारण सैम को गिरफ्तार कर लिया गया.
शादी के 1 साल बाद तलाक
साल 2021 में उन्होंने तलाक ले लिया. बाद में पूनम ने एक इंटरव्यू में बात करते हुए इस बारे में बताया था कि उनके पति ने उनके साथ मारपीट की थी और उन्हें हाफ मर्डर जितनी चोटें आई थीं. इतना ही नहीं उन्हें ब्रेन हैमरेज भी हो गया था.
वर्ल्ड कप के दौरान की थी ये घोषणा
वे सबसे ज्यादा चर्चित तब हुईं, जब उन्होंने घोषणा की थी कि अगर 2011 में इंडियन क्रिकेट टीम विश्व कप जीतती है, तो वे कपड़े उतार देंगी. हालांकि उन्होंने अपने इस वादे को पूरा नहीं किया, इसके बावजूद भी वो अपने बयान के कारण रातों-रात मशहूर हो गई थीं.
ऐप लॉन्च होने के बाद एक घंटे में हुआ बैन
साल 2017 में पूनम पांडे ने एक ऐप लॉन्च किया, जिसका नाम था पांडे ऐप. ऐप को रिलीज करने के लगभग एक घंटे बाद ही गूगल ने इसे अश्लील सामग्री वाला बताते हुए प्ले स्टोर से हटा दिया.
कोविड-19 में लॉकडाउन नियमों का उल्लंघन
वहीं मई 2020 में कोविड 19 के नियमों का सख्ती से पालन कराया जा रहा था. लोगों से अपील की गई थी कि वे घर में रहें, वरना उन्हें हिरासत में ले लिया जाएगा. इसके बावजूद भी पूनम पांडे मरीन ड्राइव पर घूमने गईं और इसके कारण मुंबई पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया था.
चपोली बांध पर अश्लील वीडियो शूट
साल 2020 के नवंबर महीने में गोवा पुलिस ने पूनम और सैम बॉम्बे के खिलाफ मामला दर्ज किया था. उन पर चपोली बांध पर अश्लील वीडियो शूट करने और उसे सोशल मीडिया पर अपलोड करने का आरोप था.
झूठी मौत की खबर
साल 2024 में पूनम ने अपनी ही मौत की फर्जी खबर फैला दी थी. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए सर्वाइकल कैंसर के कारण मौत होने की बाद लिखी थी. हालांकि बाद में उन्होंने बताया कि ये सर्वाइकल कैंसर के लिए जागरुकता फैलाने के लिए पब्लिसिटी स्टंट था.
कहां से शुरू हुआ फिल्मी सफर
बता दें कि पूनम पांडे ने साल 2013 में फिल्म नशा से अपना बॉलीवुड करियर शुरू किया. फिल्म में उन्होंने एक टीचर की बूमिका निभाई. फिल्म के पोस्टर के कारण काफी विवाद हुआ था और प्रदर्शन भी किए गए थे. इसके अलावा उन्होंने तेलुगु फिल्म मालिनी एंड कंपनी में काम किया. उन्होंने कन्नड़ फिल्म लव इज पॉइजन में, भोजपुरी फिल्म अदालत में और हिंदी फिल्म आ गया हीरो जैसी तमाम फिल्मों में काम किया.
पूनम पांडे ने इन रिएलिटी शोज में किया काम
पूनम पांडे कंगना रनौत के रियलिटी शो लॉक अप में नजर आई थीं. इसके साथ ही खतरों के खिलाड़ी-4, टोटल नादानियां और प्यार मोहब्बत श्श्श जैसे रिएलिटी शोज में काम किया.