पूनम पांडे को क्या हुआ? बांके बिहारी के मंदिर में फूट-फूटकर दिखीं रोती, पहुंचीं प्रेमानंद महाराज के पास
Poonam Pandey Vrindavan Pics: बोल्ड एक्ट्रेस पूनम पांडेय ने एक बार फिर पूरे इंटरनेट पर छाई हुई हैं. लेकिन इस बार वजह उनकी बोल्ड सेक्सी फोटो नहीं बल्कि उनकी सादगी हैं. पूनम पांडेय वृंदावन मेंबांके बिहारी के मंदिर में पहुंची है. इतना ही नहीं एक्ट्रेस प्रेमानंद जी महाराज के सतसंग में भी नजर आई है.
बोल्ड और फोट तस्वीरों को लेकर चर्चा में रहती हैं पूनम पांडेय
पूनम पांडेय एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस है और हमेशा सोशल मीडिया पर अपनी बोल्ड और हॉट तस्वीरें शेयर करती रहती है, यही वजह है कि पूनम पांडेय हमेशा चर्चा में रहती हैं.
वृंदावन की यात्रा पर निकली पूनम पांडेय
लेकिन अब पूनम पांडेय का एक ऐसा अवतार देखने को मिला है, जिसे देख फैंस दंग रह गए हैं. दरअसल हाल ही में एक्ट्रेस उत्तर प्रदेश के पावन धाम वृंदावन की यात्रा के लिए पहुंची, इतना ही नहीं वो प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज के आश्रम में उनके सत्संग में हिस्सा भी बनी हैं.
पूनम पांडेय ने किए बांके बिहारी के मंदिर में दर्शन
पूनम पांडेय वृंदावन की गलियों में और मंदिरों में भी घूमती नजर आईं. इस दौरान उनकी कुछ तस्वीरें और वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहे हैं.
पूनम पांडेय की तस्वीरें वीडियो वायरल
इस दौरान पूनम पांडेय की जो सबसे ज्यादा वीडियों वायरल हो रही है ,वो उनके रोने की है. फैंस पूनम पांडेय को ऐसा देखकर विश्वास नहीं कर पा रहे हैं और उनके बदले रूप की तारीफ कर रहे हैं
प्रेमानंद महाराज के सतसंग में पहुंची पूनम पांडेय
वहीं सोशल मीडिया पर कई लोगों का कहना है कि पूनम पांडेय को अचानक क्या हो गया है. सामने आई तस्वीरों और वीडियो में पूनम पांडेय प्रेमानंद महाराज के सतसंग में हिस्सा भक्ती में लिन नजर आ रही हैं, उन्होंने इस दौरान फ्लोरल सूट पहना है.
फूट-फूटकर रोती दिख पूनम पांडेय
एक वीडियो में पूनम पांडेय फूट-फूटकर रोती दिख रही हैं, यह देखकर उनके फैंस परेशान हो गए हैं। ये वीडियो बांके बिहारी मंदिर का है, जहां होली खेली जा रही हैं.
वृंदावन की गलियों में दिखी पूनम पांडेय
पूनम पांडे के कई और वीडियो भी वायरल हो रहे हैं जिसमें वो माथे पर तिलक लगाए सफेद सूट पहने में ई-रिक्शा में वृंदावन की गलियों में घूमती दिख रही हैं.
फैंस को पसंद आई पूनम पांडे की सादगी
इस दौरान पूनम पांडे का सादगी भरा अंदाज़ फैंस को काफी ज्यादा पसंद आ रहा है. पूनम पांडे की इन फोटो और वीडियो को विरल भियानी के इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है