Live
Search
  • Home>
  • Photos»
  • तुम्हें बिकिनी में देखना चाहता हूं, कपड़े उतारो…; जब नागिन की इस एक्ट्रेस से डायरेक्टर ने की चौंकाने वाली मांग, जानिए कौन है वो अभिनेत्री

तुम्हें बिकिनी में देखना चाहता हूं, कपड़े उतारो…; जब नागिन की इस एक्ट्रेस से डायरेक्टर ने की चौंकाने वाली मांग, जानिए कौन है वो अभिनेत्री

Jasmin Bhasin: मनोरंजन की दुनिया ऊपर से चकाचौंध से भरपूर लगती हैं, लेकिन अंदर उतना ही अंधेरा है. अभिनेत्रियों को इस इंडस्ट्री में जगह बनाने के लिए कई मुश्किलों का सामना करना पड़ता है. कुछ को तो ऐसी घटनाओं का सामना करना पड़ता है कि आप सोच भी नहीं सकते हैं. हम ऐसी ही एक जानी-मानी एक्ट्रेस के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसने नागिन सीरियल से काफी पहचान बनाई. एक बार तो डायरेक्टर ने एक्ट्रेस को बिकिनी में देखने की इच्छा जताई. फिर क्या हुआ जानिए पूरी कहानी. 

Last Updated: February 10, 2026 | 6:19 PM IST
jasmin bhasin - Photo Gallery
1/6

कौन है वो अभिनेत्री?

हम बात कर रहे हैं जैस्मिन भसीन की, जिन्होंने बॉस 14 में अपने अभिनय से लोगों का दिल जीतने का काम किया था. इसके अलावा एक्ट्रेस को नागिन 3 में जबरदस्त भूमिका अदा करने के लिए भी जाना जाता है.

jasmin bhasin on casting couch - Photo Gallery
2/6

जब डायरेक्टर ने पूछा ऐसा सवाल

जैस्मिन भसीन ने बहुत साल पहले कॉस्टिंग काउच से जुड़ी एक घटना इंटरव्यू में बताई थी. जब वह मॉडलिंग कर रही थी. उन्होंने डायरेक्टर से हुई मुलाकात और सवालों जिक्र किया. उन्होंने बताया, 'एक अभिनेत्री बनने के लिए तुम क्या करोगी और तुम किस हद तक जा सकती हो?' उस समय भोली होने के कारण मैंने जवाब दिया, 'मैं और क्या कर सकती हूं, मैंने अपना शहर और घर छोड़ दिया है और मैं यहां रह रही हूं और संघर्ष कर रही हूँ.' मुझे एहसास हुआ कि मैं समझ नहीं पा रही थी कि वह क्या कहना चाह रहे थे.'

jasmin bhasin on casting couch - Photo Gallery
3/6

जब डायरेक्टर ने बिकिनी पहनने को कहा

इसके बाद एक्ट्रेस ने बताया कि निर्देशक ने अभिनेत्री से अपने कपड़े उतारने की मांग की, ताकि वह देख सकें कि वह बिकिनी में कैसी दिखती है. अभिनेत्री ने बताया, 'ऐसे मामलों में, आप जानते हैं कि आप विरोध नहीं कर सकते, इसलिए मैंने उनसे कहा कि मैं बिकिनी पहनने के लिए शारीरिक रूप से फिट नहीं हूं और मुझे जो निर्देश दिए गए थे, वे यह थे कि लड़की का किरदार बहुत अलग है और मुझे बिकिनी नहीं पहननी है. मैं तुरंत यह कहकर चली गई.'

jasmin bhasin shocking facts - Photo Gallery
4/6

एक्ट्रेस ने याद की भयावह घटना

हिमांशु मेहता शो में एक बातचीत के दौरान, अभिनेत्री ने एक भयावह घटना को याद किया. उन्होंने कहा, 'मैं मीटिंग के लिए गई, सबसे पहले तो मुझे एक आदमी को शराब पीते हुए और ऑडिशन के लिए कहते हुए देखकर डर लग गया. यहां तक कि कोऑर्डिनेटर भी कमरे से बाहर चले गए थे, तो पहले तो मुझे डर लगा. उसके बाद उन्होंने मुझसे कहा, 'तुम्हें यह सीन करना होगा.' तो मैंने उनसे कहा, 'सर, ठीक है, मैं सीन की तैयारी कर लूंगी और कल वापस आ जाऊंगी.' उन्होंने कहा, 'नहीं, नहीं, तुम्हें अभी करना होगा।' तो मैंने कर दिया.'

jasmin bhasin locked in room - Photo Gallery
5/6

जब एक्ट्रेस को एक कमरे मे लॉक कर दिया गया

एक्ट्रेस ने आगे कहा, 'उसने मुझसे कहा, ‘नहीं, ऐसे नहीं.’ मेरा मतलब है, वह असल में मुझे खड़े होने के लिए कह रहा था और उसने मुझे एक सीन बताया, जैसे, ‘तुम्हारा लवर जा रहा है, तुम्हें उसे रोकना होगा.’ तो मैंने वैसा ही किया. उसने कहा, ‘नहीं, ऐसे नहीं.’ तुम्हें उसने मुझे लॉक कर दिया और कुछ और करने की कोशिश कर रहा था, लेकिन ठीक है, फिर मैंने अपनी स्किल्स का इस्तेमाल किया और मैं वहां से भाग गई.

jasmin bhasin tv shows - Photo Gallery
6/6

इन शोज में नजर आ चुकी हैं एक्ट्रेस

जैस्मीन भसीन एक पॉपुलर इंडियन टेलीविजन एक्ट्रेस हैं, जो 'दिल से दिल तक', 'टशन-ए-इश्क', 'नागिन' और भी कई शोज में नजर आ चुकी हैं.

More News