Potato-Onion Storing Tips: एक साथ क्यों स्टोर नहीं करने चाहिए आलू-प्याज? केमिकल रिएक्शन ही नहीं हेल्थ के लिए भी रिस्की
Potato-Onion Storing Tips: हर भारतीय रसोई में आलू और प्याज तो पाया ही जाता है. ये ऐसी दो सब्जियां है, जिन्हें लगभग हर घर में एक साथ रखा जाता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि ऐसा करना आपकी सेहत के लिए बेहद नुकसानदायक हो सकता है. इसके साथ ही आलू और प्याज को एक साथ रखने से वो जल्दी खराब होने लगते हैं. अगर आप भी ऐसा कर रहे हैं तो अपनी इस आदत को सुधारना बहुत जरूरी है. दरअसल आलू और प्याज को एक साथ रखने से उनकी ताजगी और क्वालिटी पर फर्क पड़ता है. इसके कारण वे जल्दी सड़ने लगते हैं और सेहत को नुकसान पहुंचाते हैं.
आलू-प्याज साथ रखने के नुकसान
आलू और प्याज को एक साथ नहीं रखना चाहिए. ऐसा करने से सब्जी जल्दी खराब हो जाती है. आलू और प्याज दोनों ही नमी और गैसों के प्रति संवेदनशील होते हैं, इन्हें साथ रखने से आलू से निकलने वाली नमी के कारण प्याज जल्दी खराब होने का खतरा बढ़ जाता है. वहीं आलू प्याज को साथ रखने से प्याज से निकलने वाली गैस के कारण आलू खराब हो सकते हैं.
आलू होने लगते हैं अंकुरित
आलू और प्याज को साथ रखने से प्याज से निकलने वाली एथिलीन गैस के कारण आलू अंकुरित होने लगते हैं. इसके कारण आलू में सोलनिन और चाकोनाइन जैसे जहरीले तत्व बनते हैं.
पोषक तत्व हो जाते हैं खत्म
आलू-प्याज को साथ रखने से आलू जल्दी अंकुरित होने के कारण आलू का पोषक तत्व जल्दी खत्म हो जाता है. साथ ही इसका स्वाद भी खराब हो जाता है.
जहरीले तत्व की मात्रा बढ़ती है
जहरीले तत्वों से भरपूर आलू-प्याज खाने से शरीर को नुकसान हो सकते हैं. इससे केमिकल रिएक्शन होता है, जो आलू में सोलनिन नामक जहरीले तत्व की मात्रा बढ़ सकती है.
शारीरिक नुकसान
आलू-प्याज साथ रखने से होने वाले केमिकल रिएक्शन के कारण जी मिचलाना, उल्टी, पेट में ऐंठन और दस्त जैसी समस्या हो सकती है.
आलू-प्याज को कैसे करें स्टोर?
आलू और प्याज को किसी सूखी जगह पर अलग-अलग स्टोर करना चाहिए. इससे उनकी ताजगी बनी रहती है औरर उन्हें लंबे समय तक उपयोग किया जा सकता है. इससे उनका स्वाद और पौष्टटिकता बनी रहती है.
डिस्क्लेमर
यह फोटो गैलरी सिर्फ जानकारी के लिए है और यह प्रोफेशनल सलाह का विकल्प नहीं है. मार्गदर्शन के लिए हमेशा किसी योग्य विशेषज्ञ से सलाह लें. इंडिया न्यूज किसी भी परेशानी में जिम्मेदारी नहीं लेता है.