पहाड़ों की खतरनाक ड्राइविंग से पहले जरूर रखें इन बातों का ध्यान, नहीं तो खराब हो सकती है आपकी पूरी ट्रिप
how to drive car on mountain: अक्सर पहाड़ों पर ड्राइविंग करने को काफी रिस्की माना जाता है. लेकिन, अगर पूरी सावधानी के साथ पहाड़ों पर ड्राइविंग की जाए तो यह उतनी भी मुश्किल नहीं होती है. अक्सर लोग पहाड़ों पर ड्राइविंग करते समय कुछ गलतियां कर बैठते हैं. इसलिए अगर आप किसी हिल स्टेशन की ट्रिप बना रहे हैं तो कुछ बातों को जरूर ध्यान में रखिएगा नहीं तो आपकी पूरी ट्रिप पर भी पानी फिर सकता है.
कार के टायर चेक करें
अगर आप पहाड़ों पर ड्राइव करने जा रहे हैं तो ऐसे में सबसे पहले कार के टायर को जरूर चेक करें. कार के टायर कईबार पहाड़ों पर पंचर हो जाते हैं, जिसके बाद मकेनिक खोजना भी मुश्किल हो जाता है. इसलिए आपको ऐसे में स्टेपनी की व्यवस्था करके भी रखनी चाहिए.
दूसरी कार को न करें ओवरटेक
वैसे तो आपको सामान्य रास्तों पर भी किसी दूसरी कार को ओवरटेक नहीं करना चाहिए. लेकिन, पहाड़ों पर कार को ओवरटेक करना आपको खतरे में डाल सकता है. इससे आपकी कार का एक्सीडेंट होने की आशंका रहती है.
सीट बेल्ट का करें इस्तेमाल
अगर आप पहाड़ों पर ड्राइविंग करते समय सीट बेल्ट नहीं लगाते हैं तो आप बहुत गलत कर रहे हैं. पहाड़ों पर अक्सर घुमावदार मोड़ पर झटके लगते रहते हैं इसलिए इससे बचने के लिए आपको सीट बेल्ट का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए.
अलर्ट रहना जरूरी
अगर आप पहाड़ों की खतरनाक ड्राइविंग कर रहे हैं तो ऐसे में अलर्ट रहना बेहद जरूरी है. इस बात का पता नहीं कि कौन सा वाहन कहां से आ जाए इसलिए आपको पूरा फोकस केवल रास्ते पर ही होना चाहिए.
मोड़ पर दें हॉर्न
पहाड़ों पर अक्सर घुमावदार मोड रहते हैं, जहां से वाहन अक्सर तेजी से गुजरते हैं. ऐसी अगर आप मोड़ पर हैं तो ऐसे में कार को मोड़ने से पहले हॉर्न जरूर दें. ताकि सामने से आ रहा वाहन सक्रिय हो जाए और एक्सीडेंट होने से बच जाए.
नाइट ड्राइव में दें ध्यान
अगर आप रात के समय में पहाड़ों पर कार ड्राइव कर रहे हैं तो ऐसे में बहुत सक्रिय रहने की जरूरत है. अगर आप सक्रिय नहीं रहते हैं तो ऐसे में दुर्घटना होने की आशंका रहती है.
कार की सर्विसिंग कराएं
अगर आप पहाड़ों पर ड्राइव कर रहे हैं कार की सर्विसिंग समय-समय पर कराते रहना जरूरी है. कार की सर्विसिंग में लापरवाही करने से कई बार इंजन में खराबी आने के साथ ही कार के अन्य पार्ट्स में भी खराबी आ सकती है.