कार लोन लेते समय ध्यान रखें ये 6 बातें, नहीं आएगी कोई समस्या, जरूर अपनाएं ये नियम
Precautions While Taking Car Loan: आज के समय में कार खरीदना पहले के मुकाबले काफी आसान हो चुका है. अब कार खरीदने के लिए आपको एकसाथ लाखों रुपये इकठ्ठा नहीं करना होता है. बल्कि, कुछ प्रतिशत की डाउनपेमेंट करने के बाद आप हर महीने की ईएमआई बनवा सकते हैं.
कार लोन लेते समय आपको कुछ बातों का ध्यान जरूर रखना चाहिए. अगर आप कार लोन ले रहे हैं तो ऐसे में लोन की अवधि से लेकर लोन के ब्याज दर तक का ध्यान रखना चाहिए,
EMI पर दें ध्यान
कार लोन लेते समय आपको यह जरूर देखना चाहिए कि आप जितना भी लोन ले रहे हैं उस हिसाब से आपकी सैलरी या कमाई है भी या नहीं. आपको उतनी ही ईएमआई करानी चाहिए, जितनी आप आसानी से भर लें.
ब्याज दर देखें
आपको कार लोन लेते समय इस बात का ध्यान जरूर देना चाहिए कि आपको लोन किस ब्याज दर पर मिल रहा है. इसके अलावा आपको शुरुआत में ही ब्याज दर के बारे में बात कर लेनी चाहिए.
डाउन पेमेंट ज्यादा दें
कार लोन लेते समय आपको कोशिश करनी चाहिए कि लोन का अमाउंट कम लें. क्योंकि, इसपर आपको 9 से 12 प्रतिशत का ब्याज भी देना पड़ेगा. इसलिए कोशिश करें कि डाउन पेमेंट के अमाउंट को बढ़ा दें.
लोन अवधि
अगर आप कार लोन ले रहे हैं तो कोशिश करें कि 3 साल के लिए ही लोन लें. आप चाहें तो समय अवधि बढ़ाकर इसे 5 साल भी कर सकते हैं. लेकिन, छोटी अवधि लका लोन वह भी कम ब्याज दर पर लेने की कोशिश करें.
क्रेडिट स्कोर चेक करें
कार लोन लेते समय आपको हमेशा अपना क्रेडिट स्कोर चेक कर लेना चाहिए. दरअसल, क्रेडिट स्कोर अगर अच्छा हो तो ऐसे में आपको लोन आसानी से वह भी कम ब्याज दर पर मिल सकता है.
छिपे हुए चार्जेस
अगर आप बैंक से कार लोन लेने जा रहे हैं तो ऐसे में एग्रीमेंट साइन करते समय आपको प्री पेमेंट चार्जेस या फिर प्रोसेसिंग फीस आदि के बारे में जान लेना चाहिए. इससे आपको पहले से ही सब पता रहेगा.