Live
Search
  • Home>
  • Photos»
  • Preity Zinta Controversies: इस मासूम चेहरे पर लगे संगीन इल्जाम! नेस वाडिया और सलमान खान की वजह से सरेआम बदनाम हुई थीं प्रीति, घर तोड़ने का भी आरोप

Preity Zinta Controversies: इस मासूम चेहरे पर लगे संगीन इल्जाम! नेस वाडिया और सलमान खान की वजह से सरेआम बदनाम हुई थीं प्रीति, घर तोड़ने का भी आरोप

Preity Zinta Birthday: बॉलीवुड की ‘बबली’ एक्ट्रेस प्रीति जिंटा की मुस्कान ने करोड़ों दिल जीते, लेकिन उनकी चकाचौंध भरी जिंदगी के पीछे कई गहरे राज और कड़वे विवाद भी छिपे हैं. आखिर क्यों एक आर्मी ऑफिसर की बेटी को कोर्ट-कचहरी के चक्कर काटने पड़े? आइए आज उनके जन्मदिन पर जानते हैं उनकी जिंदगी के वो 5 अनसुने पहलू…

Last Updated: January 31, 2026 | 9:36 AM IST
The traumatic childhood incident that made them stronger. - Photo Gallery
1/8

बचपन का वो दर्दनाक हादसा जिसने उन्हें मजबूत बनाया

प्रीति की जिंदगी में एक ऐसा मोड़ आया जिसने उन्हें वक्त से पहले बड़ा कर दिया. जब वे सिर्फ 13 साल की थीं, तब उनके पिता दुर्गानंद जिंटा (भारतीय सेना के अधिकारी) का एक कार एक्सीडेंट में निधन हो गया. उनकी मां भी गंभीर रूप से घायल थीं. उस छोटी सी उम्र में प्रीति ने अपने घर की जिम्मेदारी संभाली और अपने दोनों भाइयों का मार्गदर्शन किया.

Debut film and career highlights - Photo Gallery
2/8

डेब्यू फिल्म और करियर की ऊंचाइयां

प्रीति ने फिल्म 'दिल से' से बॉलीवुड में कदम रखा. दिलचस्प बात यह है कि शेखर कपूर ने निर्देशक मणि रत्नम को उनका नाम सुझाया था. इसके बाद उन्होंने 'कल हो ना हो', 'वीर-जारा' और 'कोई मिल गया' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में दीं. अपने पीक पर वे एक फिल्म के 2 से 2.5 करोड़ रुपये चार्ज करती थीं.

preity zinta - Photo Gallery
3/8

बाउंस चेक और गैर-जमानती वारंट

2013 में प्रीति ने फिल्म 'इश्क इन पेरिस' के जरिए प्रोडक्शन में कदम रखा. फिल्म फ्लॉप रही और वे वित्तीय मुश्किलों में घिर गईं. फिल्म के संवाद लेखक अब्बास टायरवाला ने 18.9 लाख रुपये का चेक बाउंस होने पर केस कर दिया. कोर्ट में पेश न होने पर प्रीति के खिलाफ गैर-जमानती वारंट भी जारी हुआ था.

tushar kapoor and preity zinta controversy - Photo Gallery
4/8

तुषार कपूर के 'कॉस्मेटिक सर्जरी' वाले कमेंट पर गुस्सा

'कॉफी विद करण' के एक एपिसोड में जब तुषार कपूर से पूछा गया कि 'कॉस्मेटिक सर्जरी' सुनकर पहला नाम क्या आता है, तो उन्होंने प्रीति जिंटा का नाम ले लिया. इससे प्रीति इतनी नाराज हुईं कि उन्होंने तुषार को फोन करके काफी खरी-खोटी सुनाई. बाद में तुषार ने माफी मांगते हुए कहा कि उन्होंने यह सब मजाक में कहा था.

ness wadiya and preity zinta controversy - Photo Gallery
5/8

नेस वाडिया के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला

साल 2014 में प्रीति ने अपने तत्कालीन बॉयफ्रेंड और बिजनेस पार्टनर नेस वाडिया पर सरेआम बदतमीजी और छेड़छाड़ के आरोप लगाए. यह खबर पूरे देश के लिए चौंकाने वाली थी क्योंकि दोनों शादी करने वाले थे. साल 2018 में बॉम्बे हाई कोर्ट की सलाह पर नेस वाडिया के माफी मांगने के बाद प्रीति ने यह केस वापस लिया.

shekhar kapoor - Photo Gallery
6/8

शेखर कपूर की शादी टूटने की वजह?

शेखर कपूर की दूसरी पत्नी सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने अपनी शादी टूटने के लिए प्रीति जिंटा को जिम्मेदार ठहराया था. सुचित्रा का आरोप था कि प्रीति और शेखर का अफेयर चल रहा है. हालांकि, प्रीति ने इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया और सुचित्रा की मानसिक स्थिति पर सवाल उठाते हुए इसे कोरी बकवास बताया.

preity zinta and salman khan - Photo Gallery
7/8

वो ऑडियो टेप और सलमान खान

2001 में एक ऑडियो टेप लीक हुआ था, जिसमें कथित तौर पर सलमान खान और ऐश्वर्या राय की बातचीत थी. इस टेप में सलमान को कथित तौर पर यह कहते सुना गया कि उनके और प्रीति के बीच कुछ था. हालांकि, सबूतों की कमी के कारण यह मामला जल्द ही शांत हो गया, लेकिन आज भी यह विवाद बॉलीवुड की अनसुलझी पहेलियों में से एक है.

preity zinta and her marriage - Photo Gallery
8/8

शादी, बच्चे और आज की जिंदगी

इतने उतार-चढ़ाव और विवादों के बावजूद प्रीति ने हार नहीं मानी. 29 फरवरी 2016 को उन्होंने जीन गुडइनफ से शादी की और अब वे सरोगेसी के जरिए जुड़वा बच्चों, जय और जिया की मां हैं. वे अपनी शादीशुदा जिंदगी में बेहद खुश हैं और अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी फैमिली की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं.