जब कैब में ही करवा ली नाभि की पियर्सिंग, प्रियंका चोपड़ा का ये एक्सपेरिमेंट सुन चौंक जाएंगे; जानिए कैसे मिस वर्ल्ड ने बदली उनकी जिंदगी
Priyanka Chopra: ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में अपने शुरुआती दिनों के दौरान किए गए फैशन एक्सपेरिमेंट को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया है. जानिए अभिनेत्री ने क्या बताया. साथ ही जानें कि मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता ने कैसे बदली एक्ट्रेस की जिंदगी.
कभी मॉडलिंग नहीं की थी
हाल ही में गोइंग रोग पॉडकास्ट पर हुई बातचीत में प्रियंका चोपड़ा ने अपने शुरुआती दिनों को याद करते हुए बताया कि एक छोटे शहर की लड़की, जिसने पहले कभी मॉडलिंग नहीं की थी. उनके लिए यह अनुभव कितना चुनौतीपूर्ण था.
प्रियंका चोपड़ा ने बताए फैशन टिप्स
प्रियंका चोपड़ा ने मिस वर्ल्ड 2000 के सफर के दौरान एक फैशन टिप्स दी थी. उन्होंने कहा, 'एक झटपट फोटो खिंचवाने के लिए शर्ट को चिपकाए रखने के लिए च्युइंग गम का इस्तेमाल करती हूं. एक बार जब मैं कार से उतरकर अंदर जा रही थी, तो मेरी शर्ट खुल रही थी, तो मैंने उस पर च्युइंग गम लगा दी और वह चिपक गई.'
फैशन से अनजान थीं एक्ट्रेस
रेड कार्पेट पर किस तरह जाना है और परफॉर्म करना है, इसके बारे में प्रियंका चोपड़ा को फैशन का ज्यादा आइडिया नहीं था. एक्ट्रेस ने कहा, 'मैं फैशन की दीवानी नहीं थी. फैशन से मेरा कोई नाता नहीं था, लेकिन स्टाइल से मेरा एक खास रिश्ता था.'
जब नाभि में कराया दोबारा पियर्सिंग
अभिनेत्री ने बातचीत मेंं आगे बताया, 'मुझे खुद को सजाना बहुत पसंद था और मुझे पता था कि मुझ पर कौन से स्टाइल अच्छे लगते हैं.' प्रियंका ने यह भी बताया कि उन्होंने एक बार अपनी नाभि को दोबारा पियर्स कराने का अनोखा तरीका अपनाया था. उन्होंने कहा, 'मैंने टैक्सी की पिछली सीट पर अपनी नाभि को दोबारा पियर्स कराया था। उस समय हम ऐसा ही करते थे.'
बिल्कुल अनजान थीं एक्ट्रेस
प्रियंका चोपड़ा साल 2000 में मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता के दौरान 17-18 साल की थी. उस समय वो चकाचौंध भरी दुनिया से कोसों दूर थीं. एक्ट्रेस ने कहा, 'मैं एक छोटे से कस्बे की किशोरी थी, इसलिए एक ऐसी युवा लड़की के लिए यह एक बहुत बड़ा बदलाव था जिसे इस इंडस्ट्री के बारे में कुछ भी पता नहीं था और अचानक वह सुर्खियों में आ गई.'
बहुत जल्दी सबकुछ सीखा
अभिनेत्री ने बताया, 'मैंने बहुत जल्दी सीख लिया था. ब्यूटी पेजेंट में गलती की गुंजाइश नहीं होती, इसलिए मुझे जल्दी ही परिपक्व बनना पड़ा. वहां हर किसी से उम्मीद की जाती है कि वह हर काम पूरी तरह से करे और अच्छे से, सलीके के साथ बोले. इसलिए मैंने कोशिश की कि मैं खुद का सबसे अच्छा रूप बन सकूं, क्योंकि मेरे आसपास सभी लोग बहुत सलीके से तैयार रहते थे.'
ब्रिटेन प्रतियोगिता ने प्रियंका चोपड़ा को बदला
प्रियंका चोपड़ा ने बताया, 'मैंने ब्रिटेन में हुई मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में हिस्सा लिया, जो अमेरिका में होने वाली प्रतियोगिताओं से काफी अलग थी. वहां की संस्कृति भी अलग थी. इस अनुभव ने मुझे बहुत जल्दी परिपक्व बना दिया. कई बार मुझे ऐसा दिखाना पड़ता था जैसे सब ठीक है, भले ही अंदर से मैं निराश होती थी. लाखों लोगों के सामने खुद को संभालकर रखना ही मेरे लिए सबसे बड़ा तरीका था.'
तमाम संघर्षों के बाद जीता खिताब
प्रियंका चोपड़ा ने बहुत कम समय में अपने आप को सक्षम बनाया. साल 2000 में मिस वर्ल्ड का खिताब जीतकर भारत का नाम रोशन किया.