Live
Search
  • Home>
  • Photos»
  • Pakistani Actresses: पाकिस्तान की इन एक्ट्रेस ने बॉलीवुड में किए खास रोल, बड़े एक्टर्स के साथ किया काम

Pakistani Actresses: पाकिस्तान की इन एक्ट्रेस ने बॉलीवुड में किए खास रोल, बड़े एक्टर्स के साथ किया काम

Prominent Pakistani Actresses: बॉलीवुड ने पाकिस्तान के कई सिंगर्स और एक्टर्स को जबरदस्त पहचान दी. इनमें बहुत सी ऐसी एक्ट्रेस भी हैं, जिन्होंने बॉलीवुड फिल्मों में अपनी शानदार अदाकारी से अपनी पहचान बनाई. इन्होंने बॉलीवुड के कई सुपरस्टार्स के साथ काम किया और सुपरहिट फिल्मों में अपना नाम शामिल किया. फिल्म रईस में शाहरुख खान के साथ नजर आईं माहिरा खान नजर आई थीं. इसके साथ ही सजल अली, सबा कमर,  जेबा बख्तियार, हुमैमा मलिक, सारा लॉरेन और मावरा होकेन का नाम शामिल है. 

Last Updated: February 15, 2026 | 5:21 PM IST
Zeba Bakhtiar - Photo Gallery
1/9

जेबा बख्तियार

पाकिस्तानी एक्ट्रेस जेबा बख्तियार ने हिना फिल्म से बॉलीवुड डेब्यू किया. इसमें वे ऋषि कपूर के साथ नजर आई थीं. इसके बाद उन्होंने स्टेंटमैन, मोहब्बत की आरजू और जय विक्रांता जैसी तमाम फिल्मों में काम किया.

Humaima Malik - Photo Gallery
2/9

हुमैमा मलिक

पाकिस्तानी एक्ट्रेस हुमैमा मलिक ने इमरान हाशमी के साथ 'राजा नटवरलाल' में लीड रोल किया था. इसके अलावा उन्होंने इश्क खुदा, अर्थ द डेस्टिनेशन, देखो मगर प्यार से, तनवीर फातिमा जैसी तमाम फिल्मों में काम किया.

Mahira Khan - Photo Gallery
3/9

माहिरा खान

पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान ने 2017 में शाहरुख खान के साथ रईस फिल्म में मुख्य किरदार निभाया था. ये एक बड़ी हिट फिल्म साबित हुई थी. इस फिल्म से उन्होंने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी. इसके अलावा उन्होंने द लीजेंड ऑफ मौला जट्ट, बिन रोये, हो मन जहां, सुपरस्टार और वरना जैसी तमाम फिल्मों में काम किया.

Sajal Ali - Photo Gallery
4/9

सजल अली

पाकिस्तानी एक्ट्रेस सजल अली ने 2017 की क्राइम थ्रिलर 'मॉम' में श्रीदेवी के साथ काम किया था, जिसे काफी पसंद किया गया. इसके अलावा उन्होंने वॉट्स लव गॉट टू डू विद इट में नजर आई थीं.

Saba Qamar - Photo Gallery
5/9

सबा कमर

पाकिस्तानी एक्ट्रेस सबा कमर 2017 में इरफान खान के साथ 'हिंदी मीडियम' में नजर आई थीं. इसके अलावा उन्होंने जी5 पर लिस्टेड वेबसीरीज मिसेज एंड मिस्टर शमीम में नजर आई थीं.

Mawra Hussain - Photo Gallery
6/9

मावरा हुसैन

पाकिस्तानी एक्ट्रेस मावरा हुसैन 2016 में रिलीद हुई फिल्म सनम तेरी कसम में नजर आई थीं. वे फिल्म में हर्षवर्धन राणे के साथ नजर आई थीं. इसके अलावा वे हिमेश रेशमिया की फिल्म संगीत में नजर आई थीं.

Meera - Photo Gallery
7/9

मीरा

पाकिस्तानी एक्ट्रेस मीरा ने 2005 में नजर फिल्म के साथ बॉलीवुड में डेब्यू किया था. फिल्म में वे अश्मित पटेल के साथ नजर आई थीं. इसके बाद उन्होंने कसक और पांच घंटे में पांच करोड़ जैसी फिल्मों में नजर आई थीं.

Veena Malik - Photo Gallery
8/9

वीना मलिक

पाकिस्तानी एक्ट्रेस वीना मलिक ने बॉलीवुड में 'जिंदगी 50-50' और 'दाल में कुछ काला है' जैसी फिल्मों में काम किया. इसके अलावा वे सुपर मॉडल, तेरे नाल लव हो गया ओऔर गली-गली में चोर है, जैसी फिल्मों में नजर आईं. उन्होंने सलमान खान, अक्षय खन्ना और रितेश देशमुख के साथ काम किया.

Sara Loren - Photo Gallery
9/9

सारा लॉरेन

पाकिस्तानी एक्ट्रेस सारा लॉरेन को मोनालिजा के नाम से भी जाना जाता है. उन्होंने मर्डर 3, कजरारे, बरखा, इश्क क्लिक, फ्रॉड सैयां जैसी कई फिल्मों में काम किया. इन फिल्मों में वे अरशद वारसी, रणदीप हुड्डा और हिमममेश रेशमिया के साथ नजर आई थीं.

More News