प्रॉमिस डे प्लेलिस्ट: ‘वादा रहा सनम’ से लेकर ‘सनम तेरी कसम’ तक, वो गाने जिन्होंने वादे को बॉलीवुड में अमर कर दिया
Promise Day Playlist: 11 फरवरी को पूरी दुनिया में प्रोमिस डे मनाया जा रहा है. इस दिन कपल अपने पार्टनर से कई तरह के वादे करते हैं. कोई साथ निभाने का वादा करता है. तो कोई हर मुसीबत में साथ देने का. कोई जिंदगी सात बिताने का वादा करता है, तो कोई अपने पार्टनर को हमेशा खुश रखने का. हर कोई अपनी सुविधा के अनुसार अपने पार्टनर से वादा करता है. वहीं प्रोमिस डे को लेकर बॉलीवुड में काफी गाने बने हैं. बॉलीवुड के रोमांटिक गानों का जादू हमेशा से ही इन वादों को अमर बना देता है. ऐसे में आप अपने पार्टनर से बॉलीवुड के गाने सुनाकर वादा कर सकते हैं.
जो वादा किया वो निभाना पड़ेगा
फिल्म ताजमहल का गाना 'जो वादा किया वो निभाना पड़ेगा' आज भी लोगों की जुबान पर है. इस गाने को लता मंगेशकर और मोहम्मद रफी ने साथ में गाया था. इस गाने को प्रदीप कुमार और बीना राय पर फिल्माया गया था.
वादा करो नहीं छोड़ोगे तुम मेरा साथ
आ गले लग जा फिल्म का गाना 'वादा करो नहीं छोड़ोगे तुम मेरा साथ' सिंगर किशोर कुमार और लता मंगेशकर ने गाया है. ये गाना शशि कपूर और अभिनेत्री शर्मिला टैगोर पर फिल्माया गया है.
वादा करले साजना
हाथ की सफाई फिल्म का गाना वादा करले साजना लता मंगेशकर और मोहम्मद रफी ने गाया है. इस गाने को विनोद खन्ना और सिमी गरेवाल पर फिल्माया गया है.
वादा रहा सनम
फिल्म खिलाड़ी का गाना 'वादा रहा सनम' अल्का यागनिक और अभिजीत भट्टाचार्य ने गाया है. इस गाने को अक्षय कुमार और आयशा जुल्का पर फिल्माया गया है.
सनम तेरी कसम
सनम तेरी कसम फिल्म का गाना सनम तेरी कसम पलक मुच्छल और हिमेश रेशमिया ने गाया. इस गाने को मावरा होकेन और हर्षवर्धन राणे पर फिल्माया गया है.
ये वादा रहा
ये वादा रहा फिल्म का गाना 'ये वादा रहा' किशोर कुमार और आशा भोसले ने गाया है. इस गाने को ऋषि कपूर, पूनम ढिल्लों और टीना मुनीम पर फिल्माया गया है.
क्या हुआ तेरा वादा
हम किसी से कम नहीं फिल्म का गाना 'क्या हुआ तेरा वादा' मोहम्मद रफी और सुष्मा श्रेष्ठ ने गाया है. इस गाने को तारिक खान, ऋषि कपूर और काजल किरण पर फिल्माया गया था.
वादा भूल न जाना
फिल्म जलते बदन का गाना 'वादा भूल न जाना' लता मंगेशकर और मोहम्मद रफी ने गाया है. ये गाना किरन कुमार और कुमकुम पर फिल्माया गया है.
कसम की कसम है कसम से
मैं प्रेम की दीवानी हूं फिल्म का 'कसम की कसम है कसम से' गाना के. एस. चित्रा और शान ने गाया है. इस गाने को करीना कपूर, अभिषेक बच्चन और ऋतिक रोशन पर फिल्माया गया है.