Live
Search
  • Home>
  • Photos»
  • Protein Rich Foods: चिकन-मीट को टक्कर दे रही हैं ये वेज चीजें! प्रोटीन इतना कि जानकर रह जाएंगे हैरान

Protein Rich Foods: चिकन-मीट को टक्कर दे रही हैं ये वेज चीजें! प्रोटीन इतना कि जानकर रह जाएंगे हैरान

Protein Ke Liye Kya Khaye: जब भी प्रोटीन की बात होती है तो ज्यादातर लोगों के दिमाग में सबसे पहले चिकन, अंडा या मीट का नाम आता है. माना भी जाता है कि नॉनवेज प्रोटीन का बढ़िया स्रोत है. लेकिन इसका मतलब यह बिल्कुल नहीं कि शाकाहारी लोग अपनी प्रोटीन जरूरत पूरी नहीं कर सकते.अगर आप वेजिटेरियन हैं, जिम जाते हैं या मसल्स बनाने की कोशिश कर रहे हैं, तो कुछ खास बीज (Seeds) आपकी डाइट में बड़ा बदलाव ला सकते हैं. ये छोटे-छोटे दाने प्रोटीन के साथ कई जरूरी पोषक तत्व भी देते हैं.

 

Last Updated: February 23, 2026 | 5:46 PM IST
Pumpkin Seeds - Photo Gallery
1/5

कद्दू के बीज

कद्दू के बीज पोषण से भरपूर माने जाते हैं. इनमें प्रोटीन के साथ हेल्दी फैट, फाइबर, मैग्नीशियम, पोटैशियम और जिंक भी पाया जाता है.इनका सेवन करने से सिर्फ मसल्स को सपोर्ट नहीं मिलता, बल्कि पाचन तंत्र भी बेहतर रहता है. इम्यूनिटी मजबूत करने में भी ये मददगार हो सकते हैं.इसे हल्का भूनकर स्नैक की तरह या सलाद या दही में मिलाकर ले सकते हैं.

Flax Seeds - Photo Gallery
2/5

अलसी के बीज

अलसी के बीज प्रोटीन और ओमेगा-3 फैटी एसिड का अच्छा स्रोत माने जाते हैं. इनमें मौजूद एमिनो एसिड प्रोफाइल शरीर के लिए फायदेमंद होता है.रोजाना सीमित मात्रा में सेवन करने से वजन कंट्रोल में रखने, पाचन सुधारने और दिल को स्वस्थ रखने में मदद मिल सकती है.

White Sesame Seeds - Photo Gallery
3/5

सफेद तिल

सफेद तिल में प्रोटीन के साथ आयरन, कैल्शियम और मैग्नीशियम भी भरपूर मात्रा में होते हैं. यह हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है.नियमित सेवन से शरीर में पोषक तत्वों की कमी दूर करने में मदद मिल सकती है. खासकर महिलाओं के लिए तिल को फायदेमंद माना जाता है.

Quinoa - Photo Gallery
4/5

क्विनोआ

क्विनोआ को सुपरफूड भी कहा जाता है. एक कप पके हुए क्विनोआ में लगभग 8 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है. इसमें सभी जरूरी एमिनो एसिड मौजूद होते हैं, जो इसे खास बनाते हैं.इसे डाइट में शामिल करने से ऊर्जा बनी रहती है और शरीर को संतुलित पोषण मिलता है.आप इसका वेज पुलाव बनाकर खा सकते हैं.

Who Should Eat These Protein-Rich Seeds Daily - Photo Gallery
5/5

किन लोगों को जरूर करना चाहिए सेवन?

जिम या वर्कआउट करने वाले या वेजिटेरियन लोगों के लिए  यह फायदेमंद रहता है. किसी भी चीज का सेवन संतुलित मात्रा में ही करें. जरूरत हो तो डाइटिशियन की सलाह लेना बेहतर रहता है.

More News