Live
Search
  • Home>
  • Photos»
  • डेविड वॉर्नर से लेकर नसीम शाह तक… पाकिस्तान सुपर लीग ऑक्शन के 10 सबसे महंगे खिलाड़ी, देखें लिस्ट

डेविड वॉर्नर से लेकर नसीम शाह तक… पाकिस्तान सुपर लीग ऑक्शन के 10 सबसे महंगे खिलाड़ी, देखें लिस्ट

PSL 2026 Auction: पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) का 11वां एडिशन 26 मार्च से खेला जाएगा. इसके सीजन के लिए बुधवार (11 फरवरी) को ऑक्शन हुआ, जिसमें कई खिलाड़ियों को महंगी बोली लगाई गई. PSL के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है, जब खिलाड़ियों को खरीदने के लिए ऑक्शन हुआ. इस ऑक्शन में ऑस्ट्रेलिया दिग्गज डेविड वॉर्नर, डेरिल मिचेल और टॉम करन जैसे खिलाड़ियों पर बड़ी बोली लगी. इसके अलावा कई पाकिस्तानी स्टार्स को भी महंगे दामों पर खरीदा गया. ऐसे में आइए जानते हैं कि PSL ऑक्शन में बिकने वाले सबसे महंगे खिलाड़ियों की लिस्ट…

Last Updated: February 12, 2026 | 4:32 PM IST
Naseem Shah - Photo Gallery
1/10

नसीम शाह सबसे महंगे

पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) 2026 के ऑक्शन में नसीम शाह सबसे महंगे खिलाड़ी रहे. रावलपिंडी की टीम ने नसीम शाह को 8.65 करोड़ रुपये (पाकिस्तानी करेंसी में) में खरीदा है. उनका बेस प्राइस 4.2 करोड़ रुपये थे.

Faheem Ashraf - Photo Gallery
2/10

फहीम अशरफ

पाकिस्तान के स्टार खिलाड़ी फहीम अशरफ PSL 2026 के दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी रहे. इस्लामाबाद की टीम ने फहीम अशरफ को 8.5 करोड़ रुपये (PKR) में खरीदा है.

Daryl Mitchell - Photo Gallery
3/10

डेरिल मिचेल

न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ी डेरिल मिचेल भी PSL में पहुंच गए हैं. ऑक्शन में रावलपिंडी की टीम ने डेरिल मिचेल को 8.05 करोड़ रुपये (PKR) में खरीदा है. डेरिल मिचेल इन दिनों शानदार फॉर्म में चल रहे हैं. कई टीमों ने उन्हें खरीदने के लिए बोली लगाई थी.

Fakhar Zaman - Photo Gallery
4/10

फखर जमां

पाकिस्तान के अनुभवी खिलाड़ी फखर जमां की इस लिस्ट में टॉप-5 में शामिल हैं. लाहौर कलंदर्स की टीम ने उन्हें 7.95 करोड़ रुपये (PKR) की बोली लगाकर अपने साथ जोड़ा है.

David Warner - Photo Gallery
5/10

डेविड वॉर्नर

ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी स्टार बल्लेबाज डेविड वॉर्नर का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है. वॉर्नर को कराची किंग्स ने 7.95 करोड़ रुपये (PKR) में खरीदा है.

Haris Rauf - Photo Gallery
6/10

हारिस रऊफ

पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हारिस रऊफ को लाहौर कलंदर्स ने अपनी टीम में शामिल किया है. लाहौर ने हारिस रऊफ पर 7.6 करोड़ रुपये (PKR) की बोली लगाकर अपने साथ जोड़ा.

Khawaja Nafay - Photo Gallery
7/10

ख्वाजा नफे

पाकिस्तान के युवा खिलाड़ी ख्वाजा नफे भी इस लिस्ट में शामिल हैं. ख्वाजा नफे को क्वेटा ग्लैडिएटर्स ने 6.5 करोड़ रुपये (PKR) की बोली लगाकर अपनी टीम में शामिल किया है.

Salman Ali Agha - Photo Gallery
8/10

सलमान अली आगा

पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा को कराची किंग्स ने अपनी टीम में शामिल किया है. कराची किंग्स ने सलमान को 5.85 करोड़ रुपये में खरीदा है.

Sahibzada Farhan - Photo Gallery
9/10

साहिबजादा फरहान

पाकिस्तान के सलामी स्टार बल्लेबाज साहिबजादा फरहान पर भी ऑक्शन में बड़ी बोली लगी. सियालकोट स्टैलियन्ज ने साहिबजादा को 5.7 करोड़ रुपये (PKR) में खरीदकर अपनी टीम में शामिल किया.

Rilee Rossouw - Photo Gallery
10/10

राइली रूसो

साउथ अफ्रीका के अनुभवी आक्रामक बल्लेबाज राइली रूसो इस लिस्ट में आखिरी पायदान पर शामिल हैं. क्वेटा ग्लैडिएटर्स ने राइली रूसो को 5.55 करोड़ रुपये (PKR) में खरीदा है.

More News