Live
Search
  • Home>
  • Photos»
  • तेजी से बढ़ रहा पंजाबी फिल्मों का साम्राज्य, सिनेमा के बूम पर बोलीं सरगुन मेहता, पहले 6-7 फिल्में बनती थीं अब…

तेजी से बढ़ रहा पंजाबी फिल्मों का साम्राज्य, सिनेमा के बूम पर बोलीं सरगुन मेहता, पहले 6-7 फिल्में बनती थीं अब…

Sargun Mehta on Punjabi Film Industry Boom: बीते कुछ सालों से पंजाबी गानों के साथ ही पंजाबी फिल्मों को भी फैंस का भरपूर प्यार मिल रहा है. वे फिल्में अब बॉक्स ऑफिस पर भी धमाल मचा रही हैं. गिप्पी ग्रेवाल की 2012 आई फिल्म कैरी ऑन जट्टा पहली 100 करोड़ कमाने वाली फिल्म बन गई. इसके बाद से कई ऐसी फिल्में आईं, जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर अपना दबदबा बनाया. पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री के इस बूम को लेकर हाल ही में पंजाबी एक्ट्रेस सरगुन मेहता ने इस बूम को लेकर बात की.

Last Updated: February 23, 2026 | 1:55 PM IST
7 to 70 film in a Year - Photo Gallery
1/7

7 से 70 फिल्मों तक पहुंची फिल्म इंडस्ट्री

उन्होंने एक इंटरव्यू में बात करते हुए बताया कि उनकी पहली फिल्म अगस्त 2015 में रिलीज हुई थी. वो फिल्म ब्लॉकबस्टर रही थी. उस वक्त और अगले कुछ सालों तक पंजाबी इंडस्ट्री में साल में केवल 7-10 फिल्में बना करती थीं. उस वक्त पर लोग कहा करते थे कि पंजाबी इंडस्ट्री में इतनी कम फिल्में क्यों बनती हैं? इसके बाद पंजाबी इंडस्ट्री में बूम आया और साल में 70-80 फिल्में बनने लगीं.

Punjabi Films Budget - Photo Gallery
2/7

पंजाबी फिल्मों का बजट

पहले फिल्मों का बजट 6 से 7 करोड़ हुआ करता था लेकिन अब उसी इंडस्ट्री में एक फिल्म बनाने में 25-30 करोड़ का बजट होता है. बॉक्स ऑफिस पर बूम आया और सब कुछ अच्छा चलने लगा.

Punjabi Film Industry Searching themself - Photo Gallery
3/7

'खुद की तलाश कर रही पंजाबी इंडस्ट्री'

सरगुन ने कहा कि पंजाबी इंडस्ट्री खुद की तलाश कर रही है. इंडस्ट्री ने अलग-अलग फॉर्मुले ढूंढे जो बढ़िया तरह से काम भी कर गए. इन फॉर्मुले के कारण पंजाबी इंडस्ट्री पीक पर पहुंची.

Nobody want to take risk - Photo Gallery
4/7

'कोई रिस्क लेना नहीं चाहता'

ऑडियंस और प्रोड्यूसर्स रिस्क नहीं लेना चाहते. हम फॉर्मूला मोड में आ गए हैं और मैं अपने पति रवि से कहती हूं कि हमें ही रिस्क लेना चाहिए.

first Punjabi film crossed 100 crore bo collection - Photo Gallery
5/7

100 करोड़ पार करने वाली पहली फिल्म

सरगुन ने बताया कि जब गिप्पी ग्रेवाल की फिल्म 'कैरी ऑन जट्टा ने 100 करोड़ कमाए, तो सब शॉक थे. वे ऐसे रिएक्ट कर रहे थे कि हमने कर दिखाया.'

Sargun was very excited - Photo Gallery
6/7

सबसे ज्यादा एक्साइटेड थीं सरगुन

उन्होंने कहा कि मैं उस फिल्म का हिस्सा नहीं थी लेकिन उनसे ज्यादा मैं एक्साइटेड थी. मैं लगातार उन्हें फोन करके पूछती थी कि क्या हम 100 करोड़ तक पहुंच गए?

Sargun Mehta on Pregnancy News - Photo Gallery
7/7

प्रेग्नेंसी की खबरों पर बोलीं सरगुन

वहीं हाल ही में सरगुन मेहता की प्रेग्नेंसी की खबरें सुर्खियों में थीं. एक्ट्रेस ने इन खबरों को खारिज करते हुए कहा कि खबरों के हिसाब से तो वो दो साल से प्रेग्नेंट हैं.

More News