Live
Search
  • Home>
  • Photos»
  • चीयरलीडर पर हार गए दिल, डेटिंग के बाद रचाई शादी; बेहद खूबसूरत है इस धाकड़ बल्लेबाज की वाइफ

चीयरलीडर पर हार गए दिल, डेटिंग के बाद रचाई शादी; बेहद खूबसूरत है इस धाकड़ बल्लेबाज की वाइफ

Quinton De Kock Love Story: दुनिया के कई दिग्गज खिलाड़ियों की लव स्टोरी काफी रोमांचक रही है. इसी तरह साउथ अफ्रीका धाकड़ विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक की प्रेम कहानी भी बहुत दिलचस्प है. क्विंटन डी कॉक मैदान पर तूफानी बल्लेबाजी और शानदार विकेटकीपिंग के लिए जाने जाते हैं. हालांकि उनकी पर्सनल लाइफ के बारे में काफी कम लोगों को पता है. मैदान पर चौके-छक्के की बारिश करने वाले क्विंटन डी कॉक एक चीयरलीडर की खूबसूरती के सामने क्लीन बोल्ड हो गए थे. डी कॉक ने साल 2016 में साशा हर्ली से शादी रचाई. ऐसे में आइए जानते हैं कि उनकी लव स्टोरी की शुरुआत कैसे और कहां हुई…

Last Updated: February 23, 2026 | 10:28 PM IST
Quniton De Kock Sasha Hurly Love Story - Photo Gallery
1/8

कैसे हुई थी पहली मुलाकात?

क्विंटन डी कॉक की वाइफ का नाम साशा हर्ली है. साशा हर्ली एक फेमस चीयरलीडर रह चुकी हैं. वह इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में भी चीयर गर्ल रह चुकी हैं. उन दोनों की पहली मुलाकात 2012 के चैंपियंस लीग टी20 मैच के दौरान हुई. उस समय क्विंटन डी कॉक हाइवेल्ड लायंस की तरफ से खेल रहे थे. उस मैच में साशा हर्ली चीयर गर्ल का काम कर रही थी.

Quniton De Kock Wife - Photo Gallery
2/8

चीयरलीडर को दे बैठे दिल

क्विंटन डी कॉक ने हाईवेल्ड लायंस के लिए खेलते हुए मुंबई इंडियंस के खिलाफ एक मैच में 51 रनों की शानदार पारी खेली थी. इसी दौरान डी कॉक ने पहली बार साशा हर्ली को देखा था. डी कॉक ने शानदार पारी खेलकर अपनी टीम को जीत दिलाई, जिसे देखकर साशा हर्ली उन्हें बधाई देने के लिए पहुंची.

Quniton De Kock Sasha Hurly - Photo Gallery
3/8

कैसे शुरू हुई बातचीत?

क्विंटन डी कॉक ने कुछ समय बाद साशा हर्ली का के बधाई का जवाब फेसबुक पर मैसेज के जरिए दिया. डी कॉक ने साशा का फेसबुक पर 'थैंक्स' कहा. इसके बाद दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई, जिससे वे दोनों अच्छे दोस्त बन गए. फेसबुक पर बातचीत करते हुए डी कॉक ने हिम्मत दिखाते हुए साशा ने उनका फोन नंबर मांगा. फिर उन दोनों के बीच घंटों तक बात होने लगी.

Quniton De Kock Sasha Hurly Love Story - Photo Gallery
4/8

डेटिंग का फेज शुरू

कॉल पर बातचीत के दौरान दोनों के बीच अच्छी दोस्ती हो गई. फिर डी कॉक और साशा हर्ली ने एक-दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया. समय के साथ-साथ कपल को एक-दूसरे से प्यार हो गया. साशा हर्ली ने एक इंटरव्यू में बताया कि डी कॉक का सिंपल लाइफस्टाइल और शांत स्वभाव उनको काफी पसंद आया.

Quniton De Kock Sasha Hurly Wedding - Photo Gallery
5/8

2016 में हुई शादी

क्विंटन डी कॉक और साशी हर्ली ने कुछ सालों तक एक-दूसरे को डेट किया. फिर साल 2015 में कपल ने सगाई कर ली. इसके एक साल बाद 2016 में डी कॉक और साशा ने एक-दूसरे से शादी कर ली. उनकी शादी की खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुईं.

Quniton De Kock Family - Photo Gallery
6/8

साशा ने बेटी को दिया जन्म

शादी के बाद कपल ने अपने घर पहले बच्चे का स्वागत किया. साशा हर्ली ने बेटी को जन्म दिया. उन्होंने अपनी बेटी का नाम कियारा रखा. उसी समय क्विंटन डी कॉक ने टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट लेने का फैसला लिया, जिससे वे अपने परिवार के साथ समय बिता सकें.

Who Is Sasha Hurly - Photo Gallery
7/8

कौन हैं साशा हर्ली?

क्विंटन डी कॉक से शादी करने के बाद साशा हर्ली ने चीयरलीडर का काम छोड़ दिया. वह एक हाउसवाइफ बन गईं. फिलहाल वो एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं. इंस्टाग्राम पर साशा हर्ली के 2 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं.

Quinton De Kock Career - Photo Gallery
8/8

डी कॉक का करियर

बाएं हाथ के विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक ने साउथ अफ्रीका के लिए 161 वनडे मैच खेले हैं, जिनमें उनके बल्ले से 7,123 रन आए हैं. इसमें 23 शतक और 32 अर्धशतक शामिल हैं. इसके अलावा डी कॉक ने टी20 इंटरनेशनल में 107 मैच खेले हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 3,038 रन आए हैं. इसमें 2 शतक और 19 अर्धशतक शामिल हैं. वहीं, टेस्ट क्रिकेट से डी कॉक ने रिटायरमेंट ले लिया है.

More News