Live
Search
  • Home>
  • Photos»
  • राधिका मर्चेंट का ‘रेड हॉट’ अवतार: ऑस्कर डी ला रेंटा गाउन की कारीगरी देखकर फटी रह जाएंगी आंखें!

राधिका मर्चेंट का ‘रेड हॉट’ अवतार: ऑस्कर डी ला रेंटा गाउन की कारीगरी देखकर फटी रह जाएंगी आंखें!

Radhika Merchant: राधिका मर्चेंट अंबानी का यह ऑस्कर डी ला रेंटा गाउन लाल रंग की एक ऐसी दास्तां है, जो क्लासिक रोमांस और मॉडर्न स्टाइल को एक साथ बुनती है. इसकी हर एक कली और बारीक कारीगरी कुछ इस तरह सजाई गई है कि देखने वाले की नजरें बस ठहर जाएं. आइए इसकी खासियतों को समझते हैं…

Last Updated: February 18, 2026 | 9:40 PM IST
Oscar de la Renta Custom Gown - Photo Gallery
1/8

लाल गुलाबों का जादू

राधिका मर्चेंट अंबानी के इस 'ऑस्कर डी ला रेंटा' गाउन पर लाल गुलाबों की डिजाइन ऐसी लग रही है मानो बेलें चढ़ रही हों. जैसे-जैसे गाउन नीचे की तरफ जाता है, ये फूल और घने होते जाते हैं और एक खूबसूरत लुक देते हैं.

Oscar de la Renta Custom Gown - Photo Gallery
2/8

नेकलाइन और बैक का स्टाइल

गाउन का गला ऊपर से बंद है (हॉल्टर नेक), जो कॉलरबोन तक आता है. लेकिन पीछे की तरफ से यह काफी डीप और ओपन है, जो इसे एकदम हटके और बोल्ड लुक दे रहा है.

Oscar de la Renta Custom Gown - Photo Gallery
3/8

बारीकियों का कमाल

अगर आप करीब से देखेंगे, तो ऊपर की तरफ ये फूल कपड़े से बिल्कुल चिपके हुए हैं. लेकिन नीचे आते-आते ये थोड़े उभरे हुए और अलग-अलग दिखने लगते हैं, जिससे गाउन में एक भारीपन और घेरा (वॉल्यूम) आता है.

Oscar de la Renta Custom Gown - Photo Gallery
4/8

पन्ने और हीरों की चमक

गहनों की बात करें तो उन्होंने पन्ने और हीरों के झूमर वाले झुमके, अंगूठियां और चूड़ी पहनी है. ये हरे गहने लाल रंग को दबा नहीं रहे, बल्कि उसे और भी ज्यादा निखार रहे हैं.

Oscar de la Renta Custom Gown - Photo Gallery
5/8

मैचिंग फुटवियर

उन्होंने 'एक्वाज़ुरा' के जो हील्स (पंप्स) पहने हैं, उनका रंग भी गाउन जैसा ही है. ऐसा इसलिए किया गया ताकि लोगों का पूरा ध्यान सिर्फ गाउन की कारीगरी और उसकी बनावट पर ही रहे.

Oscar de la Renta Custom Gown - Photo Gallery
6/8

हेयर और मेकअप की फिनिशिंग

रोहित भटकर ने बालों को एकदम साफ-सुथरे जूड़े (स्लीक बन) में बांधा है. मेकअप में लवलीन रामचंद्रानी ने चेहरे को एक चमकता हुआ बेस दिया है, आंखों पर विंग्ड लाइनर के साथ थोड़ी चमक है और होंठों पर बहुत ही हल्का (न्यूट्रल) शेड रखा है.

Oscar de la Renta Custom Gown - Photo Gallery
7/8

वोग की एक खास टिप

वोग इंडिया की फैशन एक्सपर्ट मंगलिन गांगटे कहती हैं कि अगर इस लुक में और ज्यादा 'ग्लैमर' जोड़ना हो, तो इसके साथ उसी लाल रंग का एक रेशमी ओपेरा कोट पहना जा सकता है.

Oscar de la Renta Custom Gown - Photo Gallery
8/8

यादगार लुक

अलग-अलग कपड़ों के टेक्सचर को मिलाने से यह एक जैसा रंग वाला (मोनोटोन) लुक और भी गहरा लगेगा. तब उनके हरे गहने इस कॉकटेल लुक में चार चांद लगा देंगे.

More News