Rajasthan Gold Silver Price Today: आसमान छू रही सोने-चांदी की कीमतें, यहां चेक करें ताजा रेट
Rajasthan Gold Prices 18, 22 and 24 Carat Today: राजस्थान में रविवार (05 अप्रैल, 2026) को भी सोने और चांदी की कीमतें ऊंचे स्तर पर बनी रहीं. शनिवार को कीमतों में आई भारी उछाल के बाद बाजार में कीमतों में कोई खास राहत नहीं मिली, जिससे शादी के सीजन में खरीदारी करने वाले ग्राहकों की चिंताएं और बढ़ गई हैं. सर्राफा बाजार में लगातार हो रहे उतार-चढ़ाव के बीच लोग अब अपनी खरीदारी को लेकर सावधानी बरतते नजर आ रहे हैं.
रविवार को सोने-चांदी की कीमत
रविवार को शुद्ध चांदी की कीमत लगभग 2,29,400 रुपये प्रति किलोग्राम रही. तो वहीं दूसरी तरफ 18 कैरेट चांदी की कीमत 2,28,000 रुपये प्रति किलोग्राम रही. इसके अलावा, 24-कैरेट सोना लगभग 1,47,100 रुपये प्रति 10 ग्राम पर स्थिर रहा.
23 कैरेट ज्वेलरी गोल्ड की कीमत क्या है?
23-कैरेट ज्वेलरी गोल्ड की कीमत लगभग 1,41,215 रुपये प्रति 10 ग्राम रही और 22-कैरेट सोना लगभग 1,35,330 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बना रहा. इन कीमतों के ऊपर ग्राहकों को अतिरिक्त 3 प्रतिशत जीएसटी भी देना पड़ता है, जिससे खरीदारी और भी महंगी हो जाती है.
जयपुर में सोने-चांदी का रेट
प्रमुख शहरों की बात करें तो जयपुर में रविवार को शुद्ध चांदी की कीमत लगभग 2,32,000 रुपये प्रति किलोग्राम और 24-कैरेट सोने की कीमत लगभग 1,50,000 रुपये प्रति 10 ग्राम रही.
जोधपुर में सोने-चांदी का रेट
जोधपुर में चांदी की कीमत 2,31,000 रुपये प्रति किलोग्राम और सोने की कीमत लगभग 1,49,500 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई.
उदयपुर में सोने-चांदी का रेट
उदयपुर के बाजार में भी कोई खास बदलाव देखने को नहीं मिला. यहां शुद्ध चांदी 2,32,500 रुपये प्रति किलोग्राम और 24-कैरेट सोना 1,48,500 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बना रहा.
कोटा में सोने-चांदी का रेट
वहीं, कोटा में चांदी का कारोबार लगभग 2,31,000 रुपये प्रति किलोग्राम और सोने का कारोबार लगभग 1,49,900 रुपये प्रति 10 ग्राम पर हुआ.
अजमेर में सोने-चांदी का भाव
अजमेर में चांदी की कीमत 2,31,600 रुपये प्रति किलोग्राम और सोने की कीमत लगभग 1,50,000 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई.
सर्राफा व्यापारियों का क्या कहना है?
सर्राफा व्यापारियों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में मजबूती और साथ ही अमेरिकी डॉलर की मौजूदा स्थिति के कारण भारतीय बाजार पर दबाव बना हुआ है. इसके अलावा, शादी के मौसम में बढ़ती मांग के कारण कीमतें नीचे नहीं आ पा रही हैं.
ग्राहकों का क्या कहना है?
ग्राहकों का कहना है कि लगातार बढ़ती कीमतों ने उनके बजट पर बुरा असर डाला है. अब कई लोग अपनी जरूरत के हिसाब से ही खरीदारी कर रहे हैं, जबकि कुछ लोग कीमतों के कम होने का इंतजार कर रहे हैं.