Kal Somani: कौन हैं काल सोमानी? राजस्थान रॉयल्स को खरीदने वाले इस ‘दिग्गज’ की नेट वर्थ और पूरी कुंडली, यहां पढ़ें
आईपीएल की दुनिया से एक ऐसी खबर आई है जिसने सबको हैरान कर दिया है. राजस्थान रॉयल्स को अमेरिकी बिजनेसमैन काल सोमानी की अगुवाई वाले एक ग्रुप ने रिकॉर्ड 1.63 बिलियन डॉलर करीब 15,000 करोड़ रुपये में खरीद लिया है.
इस सौदे में सोमानी को वॉलमार्ट परिवार के रॉब वॉल्टन और हम्प परिवार का साथ मिला है. यह सेल आईपीएल 2026 के बाद पूरी तरह लागू होगी, जिसके साथ ही राजस्थान रॉयल्स लीग के इतिहास की सबसे महंगी टीम बन जाएगी. आइए जानते हैं कौन काल सोमानी, उनकी नेटवर्थ और उनके बारे में बहुत कुछ…
कौन हैं काल सोमानी?
अगर आप सोच रहे हैं कि काल सोमानी कौन हैं, तो आपको बता दें कि भारतीय मूल के काम सोमानी एरिज़ोना (USA) में रहने वाले एक सफल एंटरप्रेन्योर हैं. वह 'इंट्रा-एज'और 'ट्रूयो' जैसी बड़ी कंपनियों के फाउंडर हैं.
नेट वर्थ का अनुमान
हालांकि उनकी पर्सनल वेल्थ का खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन वे जिस इंट्रा-एज कंपनी के मालिक हैं, उसकी वैल्यू 50 मिलियन डॉलर से 689 मिलियन डॉलर यानी लगभग 4,600 करोड़ से 64,000 करोड़ के बीच आंकी गई है.
काल सोमानी को खेलों से है लगाव
वह पहले से ही मोटर सिटी गोल्फ क्लब के को-ओनर हैं और टीजीएल गोल्फ लीग जैसे नए वेंचर्स में निवेश कर चुके हैं. खास बात यह है कि सोमानी 2021 से ही राजस्थान रॉयल्स में एक निवेशक के तौर पर जुड़े हुए थे.
इस डील के पीछे की खास बातें
इस रेस में आदित्य बिड़ला ग्रुप और अमेरिकी निवेशक डेविड ब्लिट्ज़र जैसे बड़े नाम शामिल थे, लेकिन बाजी सोमानी के ग्रुप ने मारी
जबरदस्त उछाल
साल 2021 में जब लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) को करीब 7,000 करोड़ रुपये में खरीदा गया था, तब वह एक बड़ी बात थी. लेकिन राजस्थान रॉयल्स की यह 15,000 करोड़ की डील दिखाती है कि आईपीएल की वैल्यू कितनी तेजी से आसमान छू रही है.
अगला कदम
फिलहाल यह डील बीसीसीआई की मंजूरी के इंतजार में है. सूत्रों का कहना है कि अगले 4-5 दिनों में इसका आधिकारिक ऐलान हो सकता है.
अब तक किसके पास थी टीम?
इससे पहले राजस्थान रॉयल्स का मालिकाना हक मुख्य रूप से मनोज बदाले की कंपनी 'इमर्जिंग मीडिया वेंचर्स' के पास था. इसमें रेडबर्ड कैपिटल पार्टनर्स और लचलान मर्डोक जैसे बड़े निवेशकों की भी हिस्सेदारी थी. इस पूरी सेल प्रक्रिया में 'द रेन ग्रुप' ने सलाहकार की भूमिका निभाई.