Live TV
Search
  • Home>
  • Photos»
  • कभी दो वक्त की रोटी के लिए तरसी, पड़ोसियों का बचा खाना खाया; आज अपनी अदाओं से मचाती हैं तहलका

कभी दो वक्त की रोटी के लिए तरसी, पड़ोसियों का बचा खाना खाया; आज अपनी अदाओं से मचाती हैं तहलका

Rakhi Sawant: हम बात कर रहे हैं राखी सावंत की. एक्ट्रेस ने अपने जीवन में बहुत मुश्किलों का सामना किया है. शुरुआती दौर में उनके घर में खाने तक की परेशानी रहती थी. इसका खुलासा खुद उन्होंने एक इंटरव्यू में किया था.

Last Updated: April 13, 2026 | 4:42 PM IST
rakhi sawant - Photo Gallery
1/7

विवादों की रानी राखी सावंत

राखी सावंत है को 'विवादों की रानी' के नाम से जाना जाता है. हालांकि राखी ने अपने जीवन की शुरुआत से ही संघर्षों का सामना किया है. आज वह किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं.

Rakhi sawant - Photo Gallery
2/7

10 साल की उम्र में शुरू किया काम

राखी का जन्म मुंबई में हुआ था. घर चलाने के लिए एक्ट्रेस ने 10 साल की उम्र में काम करना शुरू कर दिया था. उनका परिवार पुरानी परंपराओं को मानता था, लेकिन एक्ट्रेस मनोरंजन की दुनिया में नाम कमाना चाहती थीं.

Rakhi sawant - Photo Gallery
3/7

राखी सावंत ने वेट्रेस के रूप में किया काम

राखी सावंत को शुरू में टीना और अनिल अंबानी की शादी में वेट्रेस का काम करना पड़ा था. इस काम के लिए उन्हें दिन में सिर्फ 50 रुपये ही मिलते थे.

rakhi sawant - Photo Gallery
4/7

कूड़े से उठाकर खाना खाती थीं

एक बार राखी ने खुलासा किया था कि संघर्ष के दिनों में वह गुजारा करने के लिए कूड़ेदान से बचा हुआ खाना खाती थीं.

Rakhi sawant - Photo Gallery
5/7

डांस करने के लिए पड़ती थी मार

राखी बचपन से ही बॉलीवुड में काम करना चाहती थी लेकिन उनके घर वाले उनकी शादी करना चाहते थे. और जब वो बचपन में डांस की प्रैक्टिस किया करती थी थी तो उन्हें काफी मार पड़ती थी. ऐसे ही हालात से तंग आकर अपने सपनों को पूरा करने के लिए वो एक दिन घर से कुछ रुपए लेकर फरार हो गई थी.

rakhi sawant - Photo Gallery
6/7

बॉलीवुड में रखा कदम

राखी सावंत ने साल 1997 में फिल्म 'अग्निचक्र' से बॉलीवुड में पदार्पण किया. उसके बाद राखी ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा. वह अपने बोल्ड दृश्यों और आइटम गानों के लिए मशहूर थीं.

rakhi sawant - Photo Gallery
7/7

विवादों में भी रहती हैं राखी

राखी सावंत और विवादों का पुराना नाता हैं. एक बार मीका सिंह ने अपने जन्मदिन की पार्टी में मीडिया के सामने राखी को जबरदस्ती किस कर लिया था. इसके अलावा राखी अपने अतरंगे अंदाज से भी सुर्खियों में रहती हैं.

More News