Live
Search
  • Home>
  • Photos»
  • Rakhi Sawant Marriage: तीसरी बार दुल्हनिया बनीं राखी सावंत, शादी का जोड़ा और हाथ में वरमाला लिए स्पॉट हुईं एक्ट्रेस

Rakhi Sawant Marriage: तीसरी बार दुल्हनिया बनीं राखी सावंत, शादी का जोड़ा और हाथ में वरमाला लिए स्पॉट हुईं एक्ट्रेस

Rakhi Sawant Marriage: बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत एक बार फिर सुर्खियों में बनी हुई हैं. उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वे शादी के जोड़े में नजर आ रही हैं. इसके बाद उनके फैंस की नजरें उन पर टिक गई हैं. हाल ही में राखी सावंत दुल्हन के जोड़े में नजर आईं. इसके बाद लोगों के मन में सवाल आया कि क्या वो एक बार फिर से शादी करने जा रही हैं. हालांकि पैपराजी ने उनसे उनकी शादी और जोड़े के बारे में पूछा, तो राखी सावंत ने इसका जवाब भी दिया. फैंस सोशल मीडिया पर इसको लेकर जमकर कमेंट्स भी कर रहे हैं.

Last Updated: February 7, 2026 | 6:37 PM IST
Drama Queen Rakhi Sawant - Photo Gallery
1/8

ड्रामा क्वीन राखी सावंत

एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की ड्रामा क्वीन राखी सावंत एक बार फिर से ड्रामा करती नजर आ रही हैं. वो जबसे दुबई से मुंबई वापस लौटी हैं. एक के बाद एक वजह के कारण चर्चा में बनी हुई हैं.

Rakhi Sawant in Bridal Dress - Photo Gallery
2/8

दुल्हन के जोड़े में राखी सावंत

बीते दिन राखी सावंत दुल्हन के जोड़े में नजर आईं. उनके इस अंदाज ने सबको सरप्राइज कर दिया. वे दुल्हन के जोड़े में नजर आईं और खूबसूरत भी लग रही थीं.

Rakhi Sawant in Golden Saree - Photo Gallery
3/8

गोल्डन कलर की साड़ी में राखी सावंत

इस दौरान उन्होंने गोल्डन कलर की साड़ी पहनी थी. उन्होंने साथ में सिल्वर कलर का पर्स ले रखा था. साथ ही यूनिक हेयरस्टाइल बनाई थी, जिसमें कई सारे गुलाब के फूल लगे हुए थे.

Paparazzi were stunned - Photo Gallery
4/8

हैरान रह गए पैपराजी

राखी को इस अंदाज में देखकर आम लोगों के साथ ही पैपराजी भी शॉक में थे. सबके मन में सवाल था कि क्या वो शादी करने जा रही हैं. पैप्स ने उनसे उनकी शादी के बारे में पूछा था कि क्या आप दोबारा शादी करने जा रही हैं राखी? इस पर राखी ने जवाब दिया कि हां वे शादी करने जा रही हैं.

Is Rakhi getting married in real life? - Photo Gallery
5/8

रियल लाइफ में शादी करने जा रहीं राखी?

राखी ने कहा कि वे रियल लाइफ में शादी करने जा रही हैं. वे तीसरी बार रियल लाइफ की शादी करने जा रही हैं. इस पर पैप्स ने उनके पति का नाम पूछा, तो उन्होंने साफ इनकार कर दिया.पैप्स ने राखी से उनके पति का नाम पूछा, तो उन्होंने कहा कि वो अपने पति का नाम नहीं बता सकतीं क्योंकि ये सरप्राइज है.

husband has already been married three times - Photo Gallery
6/8

पति की हो चुकी हैं 3 शादियां

उन्होंने कहा कि जिससे वो शादी करने जा रही हैं, उसकी भी तीन शादियां हो चुकी हैं. उसने एक बार हिंदू से, एक बार मुस्लिम से और एक बार क्रिश्चियन से शादी की है.

Millionaire or penniless - Photo Gallery
7/8

करोड़पति या रोडपति

राखी ने पैप्स को ताना देते हुए कहा कि आप लोग ये जानने के लिए बेताब हैं कि मेरा पति रोडपति है या करोड़पति? ये आपको जियो हॉटस्टार पर देखना होगा.

Social Media Users Trolling Rakhi - Photo Gallery
8/8

ट्रोल कर रहे यूजर्स

राखी की ये वीडियो सामने आने के बाद यूजर्स उन्हें ट्रोल कर रहे हैं. लोगों का कहना है कि टीआरपी के लिए शादी कर रही है. किसी ने कहा कि इसका ड्रामा फिर से शुरू हो गया.

More News