Live TV
Search
  • Home>
  • Photos»
  • करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं ‘रामायण’ के लक्ष्मण? टीवी सीरियल से लेकर ओटीटी तक से करते हैं तगड़ी कमाई

करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं ‘रामायण’ के लक्ष्मण? टीवी सीरियल से लेकर ओटीटी तक से करते हैं तगड़ी कमाई

Ramayana: एक्टर रवि दुबे रामायण को लेकर इन दिनों चर्चा में हैं. वे नितेश तिवारी और नमित मल्होत्रा की रामायण में रणबीर कपूर यानी भगवान श्रीराम के भाई लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले हैं. ये फिल्म दीवाली 2026 के आसपास रिलीज की जाएगी. रवि दुबे के फैंस इस फिल्म में रवि को देखने के लिए काफी उत्साहित हैं. रवि दुबे एक बेहतरीन टीवी एक्टर हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की. इसके बाद उन्होंने टीवी सीरियल, टीवी शोज और फिर वेब शोज में बेहतरीन किरदार निभाए. वहीं अब वे रामायण फिल्म से बॉलीवुड फिल्मों में एंट्री कर रहे हैं.

Last Updated: April 7, 2026 | 2:49 PM IST
Ravi Dubey Lifestyle - Photo Gallery
1/8

रवि दुबे का लाइफस्टाइल

रवि दुबे का लाइफस्टाइल काफी हाईफाई है. रिपोर्ट्स की मानें, तो वे अकेले ही 70-80 करोड़ रुपये के मालिक हैं. उनकी पत्नी सरगुन मेहता की संपत्ति मिलाकर उनके पास लगभग 150 करोड़ की संपत्ति है.

Ravi Dubey Property - Photo Gallery
2/8

रवि दुबे की संपत्ति

उनके पास मुंबई के गोरेगांव में बेहतरीन डुप्लेक्स पेंटहाउस है, जिसकी कीमत लगभग 8 करोड़ रुपये है. वहीं कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में ये भी बताया गया है कि उन्होंने गोवा में बीच फ्रंट विला खरीदा है. साथ ही उनके पास पंजाब में भी काफी संपत्ति है.

Ravi Dubey Car Collection - Photo Gallery
3/8

रवि दुबे का कार कलेक्शन

रवि दुबे मॉडल, होस्ट और एक्टर होने के साथ ही प्रोड्यूसर भी हैं. उनके कार कलेक्शन की बात करें, तो उनके पास ऑडी क्यू7, BMW 5 सीरीज और मर्सिडीज GLC जैसी गाड़ियां शामिल हैं.

Ravi Dubey Fees - Photo Gallery
4/8

कितनी फीस लेते हैं रवि दुबे

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो रवि टीवी सीरियल में एक एपिसोड के लिए लगभग 1 से 1.5 लाख रुपये लेते हैं. वे ओटीटी प्रोजेक्ट्स के लिए 10 लाख रुपये से ज्यादा फीस लेते हैं.

Ravi Dubey Fees for Ramayana - Photo Gallery
5/8

रामायण के लिए रवि दुबे ने कितनी फीस ली

कहा जा रहा है कि रवि दुबे ने रामायण फिल्म के लिए 2 से 4 करोड़ रुपये तक की फीस ली है. हालांकि अभी तक इस बारे में मेकर्स या खुद रवि दुबे ने कुछ नहीं कहा है.

Ravi Dubey Acting Career - Photo Gallery
6/8

रवि दुबे का एक्टिंग करियर

रवि दुबे ने साल 2006 में अपनी एक्टिंग करियर की शुरुआत 'स्त्री तेरी कहानी' से की थी. इसके बाद उन्होंने, दुल्हनिया, सास बिना ससुराल और जमाई राजा समेत तमाम सीरियल में काम किया. रवि दुबे नच बलिए 5 और खतरों के खिलाड़ी 8 जैसे रियलिटी शोज में भी नजर आ चुके हैं.

Ravi Dubey Marriage - Photo Gallery
7/8

रवि दुबे की शादी

रवि दुबे 12/24 करोल बाग' के सेट पर सरगुन मेहता से मिले. इसके बाद दोनों प्यार में पड़ गए और उन्होंने 7 दिसंबर 2013 को सरगुन से शादी कर ली.

Ravi Dubey Production House - Photo Gallery
8/8

रवि दुबे प्रोडक्शन हाउस

कुछ सालों पहले एक्टर ने सरगुन मेहता के साथ मिलकर ड्रीमियाटा एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड के नाम से प्रोडक्शन हाउस खोला. इस प्रोडक्शन हाउस ने टीवी और फिल्म इंडस्ट्री में कई सफल प्रोजेक्ट्स किए.

More News