Live TV
Search
  • Home>
  • Photos»
  • ‘रामायण’ में रणबीर कपूर राम, साई पल्लवी सीता; जानिए कौन निभाएगा सूर्पणखा और मंदोदरी का किरदार

‘रामायण’ में रणबीर कपूर राम, साई पल्लवी सीता; जानिए कौन निभाएगा सूर्पणखा और मंदोदरी का किरदार

नितेश तिवारी की आगामी फिल्म ‘रामायण’ का टीजर आज 2 अप्रैल को रिलीज हो गया है. इस फिल्म से रणबीर कपूर के राम अवतार का लुक रिवील किया गया है. क्या आपको पता है कि फिल्म में सूर्पणखा, कैकेयी, मंदोदरी और दशरथ का किरदार कौन निभाएगा? चलिए जानते हैं फिल्म की पूरी स्टारकास्ट. 

Last Updated: April 2, 2026 | 1:44 PM IST
ranbir kapoor - Photo Gallery
1/9

रणबीर कपूर

रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका निभा रहे हैं, जो भगवान विष्णु के सातवें अवतार हैं और हिंदू धर्म में मर्यादा पुरुषोत्तम (आदर्श पुरुष) तथा धर्म, नैतिकता और सद्गुण के सर्वोच्च नेता के रूप में पूजे जाते हैं.

Sai Pallavi - Photo Gallery
2/9

साई पल्लवी

साई पल्लवी इस फिल्म में देवी सीता का किरदार निभा रही हैं. माता सीता हिंदू धर्म की एक प्रमुख देवी हैं, जिन्हें लक्ष्मी का अवतार और भगवान राम की पत्नी के रूप में पूजा जाता है.

Ravi Dubey - Photo Gallery
3/9

रवि दुबे

लक्ष्मण, राम के छोटे भाई हैं और उन्हें नागों के स्वामी शेष का अवतार माना जाता है. फिल्म में रवि दुबे को लक्ष्मण की भूमिका निभाने का यह एक अनूठा अवसर मिला है.

Sunny Deol - Photo Gallery
4/9

सनी देओल

सनी देओल फिल्म में बजरंग बली के रूप में दिखाई देंगे. बजरंग बली को भगवान राम का परम भक्त माना जाता है.

Rakul preet singh - Photo Gallery
5/9

रकुल प्रीत सिंह

अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह फिल्म में सूर्पणखा के रूप में नजर आएंगी. रिपोर्ट्स के अनुसार ये जानकारी सामने आई है.

actor Yash - Photo Gallery
6/9

यश

कन्नड़ सुपरस्टार यश रामायण में रावण उर्फ ​​लंकेश की भूमिका बखूबी निभा रहे हैं.

Kajal agarwal - Photo Gallery
7/9

काजल अग्रवाल

मंदोदरी रामायण में लंकापति रावण की पत्नी और मायासुर व अप्सरा हेमा की पुत्री थीं, जिन्हें पंचकन्याओं में से एक माना जाता है. फिल्म में मंदोदरी की किरदार काजल अग्रवाल निभाएंगी.

Vivek Oberoi - Photo Gallery
8/9

विवेक ओबेराय

फिल्म रामायण में विवेक ओबेराय विद्युतजिह्वा के रूप में नजर आएंगे. आपको बता दें कि विद्युतजिह्वा रामायण के अनुसार शूर्पणखा का पति और कालकेय दानव वंश का एक शक्तिशाली सेनापति था.

Amitabh Bachchan - Photo Gallery
9/9

अमिताभ बच्चन

फिल्म 'रामायण' में अमिताभ बच्चन पक्षीराज जटायु के रोल में नजर आएंगे.

More News