Live TV
Search
  • Home>
  • Photos»
  • रामायण में किसे मिली कितनी फीस, कौन हैं सबसे महंगे और सस्ते कलाकार, करोड़ों में खेल रहे एक्टर्स

रामायण में किसे मिली कितनी फीस, कौन हैं सबसे महंगे और सस्ते कलाकार, करोड़ों में खेल रहे एक्टर्स

Ramayana Actors Fees: नितेश तिवारी द्वारा बनाई जा रही रामायण इन दिनों काफी चर्चा में है. फिल्म का टीजर लोगों को इस कदर पसंद आया कि वे अब बेसब्री से फिल्म रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं. 2 अप्रैल यानी हनुमान जयंती के अवसर पर फिल्म का टीजर रिलीज किया गया. लगभग 400 करोड़ रुपये के बजट में बन रही ये फिल्म रिलीज होने से पहले ही भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी फिल्मों में गिनी जा रही है. फिल्म में रणबीर कपूर भगवान श्रीराम का किरदार निभा रहे हैं. वहीं साई पल्लवी मां सीता का किरदार निभाने वाली हैं. कन्नड़ एक्टर यश रावण और सनी देओल हनुमान का किरदार निभाएंगे. वहीं फिल्म में लक्ष्मण का किरदार रवि दुबे निभाने वाले हैं. वहीं पंजाबी एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह शूर्पणखा का किरदार निभाने वाली हैं. आइए जानते हैं कि किसने अपने किरदारों के लिए कितनी फीस ली है.

Last Updated: April 3, 2026 | 2:03 PM IST
How much did Ranbir Kapoor charge? - Photo Gallery
1/6

रणबीर कपूर ने कितनी ली फीस

रामायण में रणबीर कपूर ने भगवान श्रीराम का किरदार निभाया है. टीजर के बाद फैंस उनकी काफी इज्जत करने लगे हैं. भगवान श्रीराम का किरदार निभाने के लिए रणबीर कपूर ने मांस-मदिरा आदि का सेवन भी छोड़ दिया. रणबीर कपूर ने इस किरदार के लिए 150 करोड़ रुपये फीस ली है.

How much did Yash charge for Raavan? - Photo Gallery
2/6

रावण के लिए यश ने कितनी फीस ली

रावण के किरदार के लिए कन्नड़ एक्टर यश को चुना गया है. वे फीस के मामले में रणबीर कपूर के पीछे हैं. उन्होंने रावण के किरदार के लिए 100 करोड़ रुपये लिए हैं.

Sai Pallavi for the role of Sita - Photo Gallery
3/6

सीता के किरदार के लिए साई पल्लवी

फिल्म में साउथ एक्ट्रेस साई पल्लवी माता सीता के किरदार में नजर आने वाली हैं. उन्होंने इस फिल्म के लिए लगभग 12 करोड़ रुपये फीस ली है.

How much did Sunny Deol charge? - Photo Gallery
4/6

सनी देओल ने कितनी फीस ली

एक्टर सनी देओल रामायण में हनुमान का किरदार निभाने वाले हैं. उनकी फीस के बारे में सटीक जानकारी नहीं मिल सकी है लेकिन सनी देओल ने हनुमान के किरदार के लिए 20 से 40 करोड़ रुपये फीस ली है.

Ravi Dubey to play Lakshman - Photo Gallery
5/6

रवि दुबे बनेंगे लक्ष्मण

रामायण में भगवान श्रीराम के भाई लक्ष्मण का किरदार निभाने के लिए एक्टर रवि दुबे को चुना गया है. उन्होंने फिल्म के लिए 2 से 4 करोड़ रुपये लिए हैं.

How much did Shurpanakha get paid? - Photo Gallery
6/6

शूर्पणखा को कितनी मिली फीस

अगर शूर्पणखा के किरदार की बात करें, तो उसके लिए पंजाबी एक्ट्रेस रकुल प्रीत को चुना गया है. उनकी फीस लगभग 2 करोड़ रुपये के बीच बताया जा रहा है.

More News