Live
Search
  • Home>
  • Photos»
  • उम्र सिर्फ नंबर! रणदीप हुड्डा ही नहीं, राजकुमार राव से लेकर अक्षय कुमार तक; 40 के बाद पिता बने ये बॉलीवुड अभिनेता

उम्र सिर्फ नंबर! रणदीप हुड्डा ही नहीं, राजकुमार राव से लेकर अक्षय कुमार तक; 40 के बाद पिता बने ये बॉलीवुड अभिनेता

Actors Become Father After 40: बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा ने 49 साल की उम्र में अपने पहले बच्चे का स्वागत किया. एक्टर के घर बेटी का जन्म हुआ. इससे पहले भी कई सितारे रहे हैं, जिन्हें 40 या उससे अधिक उम्र में पिता बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है. जानिए उन अभिनेताओं की लिस्ट. 

Last Updated: March 11, 2026 | 12:51 PM IST
Randeep hooda baby girl - Photo Gallery
1/8

रणदीप हुड्डा

रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम ने 10 मार्च को बेबी गर्ल के रूप में अपने पहले बच्चे का स्वागत किया. अभिनेता 49 साल की उम्र में पिता बने हैं.

saif ali khan - Photo Gallery
2/8

सैफ अली खान

अभिनेता सैफ अली खान और करीना कपूर के घर साल 2016 में बेटे तैमूर का जन्म हुआ था. उस समय एक्टर 46 साल के थे.

Akshay kumar children - Photo Gallery
3/8

अक्षय कुमार

साल 2012 में अक्षय कुमार 45 साल की उम्र में दूसरी बार पिता बने थे. उनकी पत्नी ट्विंकल खन्ना ने बेटी नितारा को जन्म दिया था. अभिनेता का एक और बेटा है, जिसका नाम आरव कुमार है.

rajkummar rao - Photo Gallery
4/8

राजकुमार राव

साल 2025 में अभिनेता राजकुमार राव और पत्रलेखा के घर बेटी का जन्म हुआ. अभिनेता की उम्र 40 साल है. ये दोनों का पहला बच्चा है.

shah rukh khan son - Photo Gallery
5/8

शाहरुख खान

48 साल की उम्र में शाहरुख खान ने अपने बेटे अबराम का स्वागत किया. आपको बता दें कि इसका जन्म आईवीएफ सरोगेसी के जरिए हुआ. किंग खान के दो बच्चे और हैं आर्यन खान और सुहाना खान.

aamir khan family - Photo Gallery
6/8

आमिर खान

आमिर खान और उनकी पत्नी किरण राव ने साल 2011 में आजाद राव खान को जन्म दिया था. उस समय अभिनेता 45 वर्ष के थे.

ranbir kapoor - Photo Gallery
7/8

रणबीर कपूर

रणबीर कपूर जब 40 साल के थे, तब वे अपनी बेटी राहा के पिता बने थे. ये आलिया और रणबीर का पहला बच्चा है.

siddharth malhotra - Photo Gallery
8/8

सिद्धार्थ मल्होत्रा

साल 2025 में कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा के घर बेटी ने जन्म लिया था. उस वक्त 40 वर्ष के थे.

More News