कभी जिगरी सहेलियां थीं रानी मुखर्जी और ऐश्वर्या राय, एक फिल्म से दोनों में आई दरार; सलमान थे असली वजह?
Rani Mukerji and Aishwarya Rai Bachchan: एक समय रानी मुखर्जी और ऐश्वर्या राय बहुत अच्छी दोस्त हुआ करती थीं. इसका खुलासा एक बार खुद रानी मुखर्जा ने किया था. फिर आखिर ऐसा क्या हुआ कि दोनों की दोस्ती में आई दरार. क्या सलमान खान थे असली वजह? या कुछ और था मामला. चलिए जानते हैं इस जोड़ी के बीच आई कड़वाहट के बारे में.
ऐश्वर्या राय और रानी मुखर्जी की दोस्ती
बॉलीवुड इंडस्ट्री में ऐश्वर्या राय बच्चन और रानी मुखर्जी की दोस्ती बहुत खास मानी जाती थी. दोनों एक-दूसरे को सपोर्ट करती दिखती थीं. कई कार्यक्रमों में दोनों को साथ देखा जाता था.
रानी मुखर्जी ने ऐश्वर्या को बेस्ट फ्रेंड कहा था
नेशनल टेलिविजन पर एक शो में खुद रानी मुखर्जी ने ऐश्वर्या राय बच्चन को अपनी बेस्ट फ्रेंड बताया था.
सलमान खान थे वजह?
रिपोर्ट्स के अनुसार शाहरुख खान अभिनीत फिल्म 'चलते-चलते' में ऐश्वर्या राय नजर आने वाली थी. जब फिल्म की शूटिंग चल रही थी, तभी सलमान खान सेट पर आ गए थे और ऐश्वर्या से उनका कहासुनी हो गई थी. इस वजह से शाहरुख खान नाराज हो गए थे और ऐश्वर्या को फिल्म से निकालकर रानी मुखर्जी को कास्ट कर लिया था.
टूटी रानी और ऐश्वर्या की दोस्ती
बताया जाता है कि जिस वक्त फिल्म 'चलते-चलते' से शाहरुख खान ने ऐश्वर्या राय को हटाया था. उस वक्त रानी मुखर्जी और ऐश्वर्या बहुत अच्छी दोस्त थी. जैसे ही रानी मुखर्जी को फिल्म के लिए लिया गया, फिर दोनों के रिश्ते में कड़वाहट आ गई.
अभिषेक बच्चन भी थे एक वजह
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अभिषेक बच्चन को रानी मुखर्जी से प्यार हो गया था. फिल्म ‘बंटी और बबली’, ‘कभी अलविदा न कहना’ जैसी फिल्मों में साथ काम करने के बाद दोनों एक-दूसरे के करीब आ गए थे. इस वजह को भी ऐश्वर्या राय बच्चन और रानी मुखर्जी की दोस्ती टूटने का एक कारण माना जाता है.
एक नजर रानी मुखर्जी के काम पर
रानी मुखर्जी को आखिरी बार 'मर्दानी 3' में देखा गया था. यह फिल्म अब 27 मार्च से ओटीटी पर भी रिलीज हो गई है.
ऐश्वर्या राय बच्चन
ऐश्वर्या राय बच्चन ने भी अपने करियर में कई फिल्में की हैं. आजकल वह इवेंट वगैरह में अपनी उपस्थिति से लोगों का ध्यान खींचती नजर आती हैं.