रानी मुखर्जी के अनसुने राज: काजोल की बहन, फिर भी बनाई अलग पहचान; कई वर्षों तक बेटी को लाइमलाइट से क्यों रखा दूर?
Rani Mukerji Birthday: 90 के दशक की सबसे चर्चित अभिनेत्रियों में शुमार रानी मुखर्जी आज 21 मार्च को अपना 48वां जन्मदिन मना रही हैं. एक्ट्रेस 3 दशक से फिल्मी दुनिया में काम कर रही हैं. फिल्मों के अलावा रानी मुखर्जी की जिंदगी के कुछ अनसुने राज हैं. चलिए एक्ट्रेस के बर्थडे के अवसर पर जानते हैं इनके बारे में.
रानी मुखर्जी का जन्म
रानी मुखर्जी का जन्म 21 मार्च 1978 को एक फिल्मी परिवार में हुआ था. इतने रसूखदार परिवार में जन्म लेने के बाद भी अभिनेत्री ने अपनी मेहनत से अपना रास्ता बनाया.
काजोल की हैं बहन
रानी मुखर्जी का बॉलीवुड के कुछ बड़े नामों से संबंध है. वह अभिनेत्री काजोल की चचेरी बहन हैं. इतना ही नहीं, वह फिल्म निर्माता अयान मुखर्जी की चचेरी बहन हैं.
बंगाली फिल्म से शुरू किया करियर
बॉलीवुड में डेब्यू करने से पहले, रानी ने अपने पिता राम मुखर्जी द्वारा निर्देशित बंगाली फिल्म 'बियर फूल' में काम किया था. हालांकि, उनकी पहली हिंदी फिल्म 'राजा की आएगी बारात' बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही.
'कुछ कुछ होता है' फिल्म ने बदली जिंदगी
अभिनेत्री के पति आदित्य चोपड़ा ने उन्हें 'कुछ कुछ होता है' में कास्ट किया, जो उनके करियर का टर्निंग पॉइंट साबित हुआ.
रानी नहीं, ट्विंकल खन्ना थी पहली पसंद
आपको बता दें कि 'कुछ कुछ होता है' फिल्म में टीना के किरदार के लिए पहले ट्विंकल खन्ना को लिया जाना था, लेकिन बाद में इसके लिए रानी मुखर्जी को चुना गया. फिर अभिनेत्री ने अपने अभिनय ने दर्शकों का दिल जीत लिया.
रानी मुखर्जी को मिले ये अवॉर्ड
रानी मुखर्ज ने बॉलीवुड में खास पहचान बनाई है. वह उन चुनिंदा अभिनेत्रियों में हैं जिन्होंने एक ही फिल्म के लिए बेस्ट एक्ट्रेस और क्रिटिक्स अवॉर्ड दोनों जीते. उन्होंने लगातार तीन फिल्मफेयर अवॉर्ड भी अपने नाम किए, जो बहुत कम देखने को मिलता है. 'ब्लैक', 'हम तुम' और 'वीरा जारा' जैसी फिल्मों में उनके दमदार अभिनय ने उन्हें एक बेहतरीन और बहुमुखी अभिनेत्री साबित किया.
सालों तक क्यों छुपाया बेटी का चेहरा?
रानी मुखर्जी अपनी बेटी आदिरा को लेकर काफी प्रोटेक्टिव हैं. 2015 में जन्म के बाद से ही उन्होंने उसे मीडिया और पब्लिक लाइमलाइट से दूर रखा है. रानी ने आज तक अपनी बेटी का चेहरा नहीं दिखाया, क्योंकि वह चाहती हैं कि आदिरा का बचपन सामान्य और निजी रहे, बिना किसी दबाव के.
बनना चाहती थीं इंटरियर डिजाइनर
रानी मुखर्जी अपने गृह विज्ञान की डिग्री पूरी करने के बाद आभूषण और इंटीरियर डिजाइनिंग में करियर बनाना चाहती थी, लेकिन उस समय वह 3 लाख रुपये की कोर्स फीस वहन नहीं कर सकती थी. फिर बाद में उन्होंने एक्टिंग करियर चुना और आज वह जानी मानी एक्ट्रेस में शुमार हैं.