महादेव की दीवानी हैं Rasha Thadani, छाप तिलक गाने से बटोरी सुर्खियां, जानें नेटवर्थ और उनकी जर्नी
Rasha Thadani: एक्ट्रेस रवीना टंडन थडानी की बेटी राशा थडानी ने अपना पहला गाना छाप तिलक से खूब सुर्खियां बटोरीं. उनके इस गाने को पैन इंडिया एक्टर सुभास ने भी सराहा है. उनके कमेंट के बाद से राशा को न सिर्फ मोटिवेशन मिला बल्कि लोगों ने भी सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है. आइए राशा थडाना से जुड़ी कुछ अहम और मजेदार बातों के बारे में जानते हैं.
महादेव को गाना किया समर्पित
बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस रवीना टंडन की बेटी हैं राशा थडानी. उन्होंने 'आजाद' फिल्म से बॉलीवुड में एंट्री की थी. फिल्म कुछ ज्यादा कमाल तो नहीं कर सकी लेकिन राशा ने अपनी एक्टिंक और डांस से दर्शकों को उनका कायल बना दिया. राशा की अगली फिल्म 'लाइके लाइका' भी रिलीज होने वाली है जिसमें उन्होंने अपनी आवाज दी. वह फिल्म में 'मुंज्या' फेम अभय वर्मा के साथ दिखने वाली हैं.
शिव भक्त हैं राशा
गाना छाप तिलक रिलीज के बाद राशा महादेव का आशीर्वाद लेने और उन्हें गाने को समर्पित करने के लिए मंदिर पहुंची. वह शिवभक्त हैं और भक्ति में लीन कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर कीं, जिन्हें जमकर लाइक किया जा रहा है. एक्टर प्रभास ने उनके इस गाने पर एक नोट भी लिखा, जिसके जवाब में राशा ने उन्हें धन्यवाद दिया.
कर्नाटक के मंदिर में एक्ट्रेस
राशा को कर्नाटक के हम्पी में स्थित विरुपाक्ष मंदिर में पहुंची और महादेव के दर्शन किए. एक्ट्रेस ने वहां नदी में डुबकी भी लगाई. राशा ने अपने और भगवान के बीच खास रिश्ते को लेकर लिखा, 'शिव मेरे लिए हमेशा बहुत खास रहे हैं.
इतनी है राशा की नेटवर्थ
रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी सोशल मीडिया और अन्य जगहों से इनकम करती हैं. उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो राशा के पास 5 करोड़ की संपत्ति है. हालांकि, आंकड़ों में उतार-चढ़ाव हो सकता है.
कर लिए 12 ज्योतिर्लिंग दर्शन
राशा की शिव भक्ति जगजाहिर है. उन्होंने सिर्फ 19 की उम्र में सभी 12 ज्योतिर्लिंग के दर्शन कर लिए थे. राशा अपने हाथों में सभी 12 ज्योतिर्लिंग की एक माला भी पहने रहती हैं.
जब होने लगी उनकी तुलना
रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी के एक्सप्रेशंस की तुलना उनकी मां से की जा रही है. दर्शक उनके डेब्यू परफॉर्मेंस से इम्प्रेस हैं. सोशल मीडिया पर एक कमेंट में यह भी कहा गया कि 'एक नए स्टार का जन्म हुआ है.'
डिस्क्लेमर
यह लेख मनोरंजन और जानकारी के लिए है. आंकड़ों में बदलाव हो सकता है. इंडिया न्यूज इसकी पुष्टि नहीं करता है.