‘उतरन’ की तपस्या से लेकर बोल्ड बिकिनी लुक्स तक, देखें बर्थडे गर्ल रश्मि देसाई की 10 ग्लैमरस तस्वीरें
Rashami Desai Birthday: आज 13 फरवरी को रश्मी देसाई अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं. एक्ट्रेस अपने अंदाज से अक्सर सोशल मीडिया पर तहलका मचाती रहती हैं. हम आपको दिखाएंगे एक्ट्रेस की वो 10 ग्लैमरस तस्वीरें, जिनमें दिखता है उनका बोल्ड अंदाज. इतना ही नहीं, उनकी कुछ पुरानी फोटोज पर भी एक नजर डालेंगे. चलिए देखते हैं.
रश्मि देसाई का जन्म
रश्मी देसाई का जन्म 13 फरवरी 1986 को असम के नागांव शहर में शिवानी देसाई के रूप में हुआ था. आपको बता दें कि वह मूल रूप से गुजराती हैं.
फिल्मों से की एक्टिंग की शुरुआत
रश्मि देसाई ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत क्षेत्रीय फिल्मों से की थी. वे पहली बार साल 2002 में असमिया भाषा की फिल्म 'कन्यादान' में दिखाई दी थीं. इसके अलावा उन्होंने बीरेंद्र नाथ तिवारी द्वारा निर्देशित 2004 की रोमांटिक मिस्ट्री फिल्म 'ये लम्हे जुदाई के' से बॉलीवुड में डेब्यू किया, जिसमें उनके साथ शाहरुख खान और रवीना टंडन थीं.
टीवी की दुनिया में रखा कदम
रश्मि देसाई ने साल 2006 में जी टीवी पर पौराणिक नाटक 'रावण' से टेलीविजन में पदार्पण किया, जहां उन्होंने रानी मंदोदरी की भूमिका निभाई.
'उतरन' से हुई प्रसिद्ध
साल 2009 ने रश्मि देसाई की किस्मत पलट दी. उन्होंने कलर्स टीवी पर प्रासारित हुए धारावाहिक ' उतरन' में काम किया, जिसने उन्हें अच्छी पहचान दी.
अभिनेत्री ने इसमें तपस्या ठाकुर की भूमिका निभाई थी.
बिग बॉस से सुर्खियों में आईं
बिग बॉस 13 और बाद में बिग बॉस 15 में उनकी भागीदारी ने उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर फिर से सुर्खियों में ला दिया, जहां प्रशंसकों ने उनकी भावनात्मक मजबूती और ईमानदारी की सराहना की.
ओटीटी की दुनिया में भी बनाई पहचान
अभिनेत्री ने वेब सीरीज 'तंदूर' और शॉर्ट फिल्मों में बोल्ड और जटिल किरदार निभाए हैं. टेलीविजन और ओटीटी से परे, रश्मी कई लोकप्रिय संगीत वीडियो में भी नजर आ चुकी हैं, जिन्होंने उन्हें युवा दर्शकों के बीच प्रासंगिक बनाए रखा है.
अपनी बोल्ड अदाओं से जानी जाती हैं रश्मि देसाई
रश्मि देसाई टीवी और फिल्मों के अलावा अपने सोशल मीडिया पोस्ट से भी सुर्खियों में रहती हैं.
बिकिनी लुक्स से बटोरी थीं सुर्खियां
टेलीविजन अभिनेत्री रश्मी देसाई ने लोनावला में अपने पूल फोटोशूट से हॉट पिंक बिकिनी पहन सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया था.
करोड़ों की है नेटवर्थ
अभिनेत्री की पर्सनल लाइफ काफी तनावपूर्ण वाली रही है. अभिनेता नंदीश संधू से शादी के बाद उनका तलाक हो गया था. हालांकि इसके बाद उन्होंने कई शोज में काम करके फिर से अपनी पहचान बनाई. रिपोर्ट्स के अनुसार आज वह करीब 11 करोड़ रुपये की मालकिन हैं.