25 की उम्र में तलाक, 8 साल का डिप्रेशन और करोड़ों का कर्ज; फिर भी बनीं टीवी की टॉप एक्ट्रेस, जानिए कौन है वो?
Rashami Desai Birthday: टीवी अभिनेत्री रश्मि देसाई ने अपनी एक्टिंग की शुरुआत असमिया फिल्म से की थी. इसके बाद उन्होंने भोजपुरी इंडस्ट्री में काम किया. अब वह किसी पहचान की मोहताज नहीं है. एक्ट्रेस ने अपनी जिंदगी में बहुत मुश्किलों का सामना किया है. एक समय ऐसा आया जब रश्मि देसाई सड़कों पर आई गई थी. इतना ही नहीं वो डिप्रेशन में भी चली गई थीं. आज 13 फरवरी को अभिनेत्री का जन्मदिन है. इस खास अवसर पर जानेंगे उनके करियर और जीवन के संघर्ष के बारे में.
उतरन से जीता दिल
रश्मी देसाई टीवी इंडस्ट्री की सबसे पसंदीदा अभिनेत्रियों में से एक हैं, लेकिन उनके पेशेवर जीवन से ज्यादा उनका निजी जीवन सुर्खियों में रहा है. एक्ट्रेस टीवी सीरियल उतरन से घर-घर में प्रसिद्ध हो गईं.
भोजपुरी में भी आजमाया हाथ
अभिनेत्री रश्मि देसाई कई भोजपुरी फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं. उन्होंने 2004 में फिल्म 'बलमा बड़ा नादान' से भोजपुरी डेब्यू किया था. वह 'गजब भईल रहना', 'तोहसे प्यार बा' और 'कंगना खनके पिया के अंगना' जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं.
रश्मि देसाई ने की शादी
रश्मी देसाई की निजी जिंदगी भी खूब चर्चा में रही है. 'उतरन' के को-एक्टर नंदीश संधू ने साल 2010 में अपने जन्मदिन पर रश्मी को शादी का प्रस्ताव देने का फैसला किया. इसे अभिनेत्री ने स्वीकार कर लिया, फिर बाद में दोनों ने सगाई कर ली. फिर 12 फरवरी 2011 को रश्मी और नंदीश ने राजस्थान में शादी की.
25 साल की उम्र में हुआ तलाक
शादी के तीन साल बाद ही रश्मि देसाई और नंदीश संधू के बीच अनबन शुरू हो गई. जिसका परिणाम ये रहा कि दोनों ने साल 2014 में अलग होने का फैसला किया. और आधिकारिक तौर पर 2015 में तलाक के लिए अर्जी दी, फिर 2016 में वो ऑफिशियल अलग हो गए.
8 साल तक डिप्रेशन में रहीं रश्मि देसाई
तलाक और अन्य समस्याओं से एक्ट्रेस इतनी परेशान हो गई थी कि वो डिप्रेशन में चली गई. करीब 8 साल तक उन्होंने डिप्रेशन का दंश झेला. रश्मि देसाई ने जूम से बात करते हुए कहा था, 'एक समय था जब मैं आठ साल तक डिप्रेशन से जूझती रही, इसमें काफी समय लगा. मेरे ऊपर बहुत सारा बोझ था जिसे मैं पकड़े हुए थी. मुझे सब कुछ छोड़कर नई शुरुआत करने में सालों लग गए, और अब मैं वापस आ गई हूं. तो मुझे ऐसा लगता है कि आप खुद अपने उतार-चढ़ाव तय करते हो.'
3.5 करोड़ रुपये का कर्ज
पारस छाबड़ा के पॉडकास्ट पर, रश्मि देसाई ने पुराने दिनों को याद करते हुए अपने संघर्षों की गाथा बताई. उन्होंने बताया कि 2017 में उनकी जिंदगी मुश्किल दौर में थी. अभिनेत्री ने बताया कि उन पर लगभग 3.5 करोड़ रुपये का कर्ज था.
सड़क पर पड़ा था सोना
रश्मि देसाई इतने कर्ज में थी कि वो चार दिनों तक सड़क पर थीं और 20 रुपये का खाना खाया. रश्मि ने बताया कि वह खाना रिक्शा चलाने वालों के लिए होता था, और वह एक पैकेट में आता था, जिसमें चावल, दाल और 2 रोटी होती थीं, और अक्सर खाने में कंकड़ होते थे. इतना ही नहीं, उन्होंने कहा कि उन्हें कई दिनों तक सड़कों पर सोना पड़ा था.
इन शोज में बनाई पहचान
रश्मी देसाई ने 'फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी 6' , 'नच बलिये 7' और 'झलक दिखला जा 7', 'बिग बॉस' जैसे लोकप्रिय रियलिटी शो से भी प्रसिद्धि हासिल की.