9 साल पहले सेट पर विजय को दिल दे बैठी थीं रश्मिका, कुछ यूं शुरू हुई लव स्टोरी; जानें पूरी कहानी
Vijay-Rashmika Love Story: रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने कई अटकलों के बाद फरवरी में आखिरकार शादी कर ली. दोनों की जोड़ी सबसे खूबसूरत कपल्स में से एक है. शादी से पहले आए-दिन मीडिया में दोनों के रिश्तों को लेकर तरह-तरह की खबरें आती रहती थीं. फिर इसी साल फरवरी महीने में उदयपुर में भव्य शादी करके विजय-रश्मिका ने अपने फैंस को खास तोहफा दिया. लेकिन क्या आपको पता है कि कैसे शुरू हुई इनकी प्रेम कहानी और कब हुई थी इनकी पहली मुलाकात? चलिए जानते हैं.
शादी की तस्वीरों ने खींचा ध्यान
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने 26 फरवरी, 2026 को उदयपुर में भव्य शादी की. शादी की रस्में और जश्न मनाते हुए दोनों की कई तस्वीरें सामने आई. जिसने सभी का ध्यान खींच लिया.
पहले रक्षित शेट्टी से की सगाई!
रिपोर्ट्स के मुताबिक विजय देवरकोंडा से पहले रश्मिका मंदाना की एक्टर-निर्माता रक्षित शेट्टी से साल 2017 में सगाई हुई थी. फिर 2018 में ये रिश्ता टूट गया. बताया जाता है कि दोनों की पहली मुलाकात फिल्म 'किरिक पार्टी' के दौरान हुई थी. हालांकि, इस बात की कभी पुष्टि नहीं हुई.
जब विजय देवरकोंडा से हुई पहली मुलाकात
रश्मिका-विजय की पहली मुलाकात साल 2017 में हुई थी. फिल्म 'गीता गोविंदम' की शूटिंग के दौरान उनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री ऑफ स्क्रीन कमेस्ट्री में बदल गई. लेकिन इसकी भी कोई सही जानकारी नहीं है.
मजबूत हुई बॉन्डिंग
साल 2019 में विजय-रश्मिका ने फिल्म 'डियर कॉमरेड' में काम किया. इस दौरान दोनों की बॉन्डिंग और भी मजबूत हो गई.
कई बार साथ देखा गया
विजय-रश्मिका की ऑफ स्क्रीन केमिस्ट्री कई बार देखी गई. दोनों को अक्सर कहीं ना कहीं साथ में स्पॉट किया जाता रहा, जिससे उनके अफेयर्स को लेकर अफवाहें उड़ती रहीं. पिछले कुछ वर्षों में दोनों को कई बार एक साथ एयरपोर्ट, डिनर डेट और इवेंट्स में देखा गया.
विजय देवरकोंडा की तारीफ की
फिल्म 'गर्लफ्रेंड' के प्रमोशन के दौरान, रश्मिका ने बताया कि उन्हें लगता है कि हर किसी की जिंदगी में एक विजय देवरकोंडा होना चाहिए. साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि उनकी जिंदगी में कोई ऐसा है जिसने उन्हें उस दर्द से उबारा है, जो उस इंसान ने नहीं दिया था.
विजय-रश्मिका ने कुबूल किया अपना प्यार
लंबे समय तक अपने रिश्ते को सीक्रेट रखने के बाद, दोनों ने 26 फरवरी 2026 को एक निजी समारोह में भव्य शादी की.