Live
Search
  • Home>
  • Photos»
  • रश्मिका मंदाना की 16 साल छोटी बहन करेंगी जूता-चुराई की रस्म! जानिए कौन हैं विजय देवरकोंडा की साली

रश्मिका मंदाना की 16 साल छोटी बहन करेंगी जूता-चुराई की रस्म! जानिए कौन हैं विजय देवरकोंडा की साली

Rashmika Mandanna Sister: सिनेमाई दुनिया की सबसे खूबसूरत और टैंलेंटेड अभिनेत्री रश्मिका मंदाना अभिनेता विजय देवरकोंडा संग शादी करने वाली है, जिसे लेकर मनोरंजन जगत में लगातार चर्चाएं हो रही है. उदयपुर में होने वाली इस भव्य शादी को लेकर एक-एक अपडेट का दर्शकों को बड़ी बेसब्री से इंतजार है. लेकिन क्या आपको पता है कि विजय देवरकोंडा की होने वाली साली साहिबा कौन हैं. तो चलिए जानते हैं उनके बारे में. 

Last Updated: February 25, 2026 | 3:59 PM IST
vijay rashmika - Photo Gallery
1/8

रश्मिका से 16 साल छोटी हैं उनकी बहन

रश्मिका मंदाना की छोटी बहन का नाम शिमन मंदाना हैं, जो एक्ट्रेस से 16 साल छोटी हैं. विजय देवरकोंडा और रश्मिका की शादी में उनकी बहन अहम रोल निभाने वाली हैं.

कौन हैं विजय देवरकोंडा की साली साहिबा? - Photo Gallery
2/8

कौन हैं विजय देवरकोंडा की साली साहिबा?

रश्मिका मंदाना की बहन 14 साल की हैं. आपको बता दें कि रश्मिका अपनी छोटी बहन को लाइमलाइट से दूर रखती हैं.

vijay deverakonda sister in law shiman mandanna - Photo Gallery
3/8

जूता चुराई की रस्म के लिए कर रही हैं तैयारी

अपनी बड़ी बहन रश्मिका मंदाना की शादी में शिमन भी पारंपरिक रीति-रिवाजों में हिस्सा लेंगी. शिमन मंदाना है विजय देवरकोंडा जूते छुपाने वाली रस्म निभाते दिखेंगी. यह रस्म भारतीय शादियों की एक खास परंपरा है.

rashmika mandanna sister - Photo Gallery
4/8

रश्मिका ने अपनी बहन के बारे में क्या बताया?

एक इंटरव्यू में रश्मिका मंदाना ने अपनी बहन के साथ अपने रिश्ते के बारे में खुलकर बात की. उन्होंने नोड मैगजीन से बात करते हुए उन्होंने बताया कि काम की व्यस्तता के कारण उन्हें अपनी बहन के साथ ज्यादा समय बिताने का मौका नहीं मिलता. उन्होंने कहा, 'मैं अपनी छुट्टियों के दिनों में रोती हूं. मेरी एक बहन है जो मुझसे 16 साल छोटी है. वह अब लगभग 13 साल की है. पिछले आठ सालों में मैं उसे बढ़ते हुए नहीं देख पाई हूं. अब वह लगभग मेरी ही लंबाई की हो गई है, लेकिन मैं उसके जीवन के सफर को नहीं देख पाई हूं.'

शिमन मंदाना क्यों रहती हैं लाइमलाइट से दूर? - Photo Gallery
5/8

शिमन मंदाना क्यों रहती हैं लाइमलाइट से दूर?

रश्मिका मंदाना ने यह भी बताया कि उनके माता-पिता ने हमेशा उनकी छोटी बहन को मीडिया और शोहरत से दूर रखा. उनके अनुसार, प्रसिद्धि बच्चे के स्वाभाविक विकास को प्रभावित कर सकती है. इसलिए उन्होंने यह सुनिश्चित किया कि शिमान एक सामान्य जीवन जी सके.

कब होगी विजय-रश्मिका का शादी? - Photo Gallery
6/8

कब होगी विजय-रश्मिका का शादी?

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी की रस्में 26 फरवरी को पूरी होंगी. जबकि रिसेप्शन 4 मार्च को आयोजित किया जाएगा.

कई मेहमान पहुंच रहे हैं - Photo Gallery
7/8

कई मेहमान पहुंच रहे हैं

25 फरवरी को संगीत कार्यक्रम होगा. इस शादी में शामिल होने के लिए कई मेहमान पहुंच रहे हैं.

कई सालों से डेट कर रहे हैं विजय-रश्मिका - Photo Gallery
8/8

कई सालों से डेट कर रहे हैं विजय-रश्मिका

विजय-रश्मिका एक-दूसरे को कई सालों से डेट कर रहे हैं. दोनों के रिश्ते को लेकर कई बार खबरें सामने आईं. कई बार इन्हें साथ में भी देखा गया था.

More News