सासू मां की दी हुई साड़ी में दुल्हन बनीं रश्मिका मंदाना, जानें क्या है खासियत? आप भी स्पेशल डे पर कर सकती हैं ट्राई
Rashmika Mandanna Wedding Saree: 26 फरवरी को रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा शादी के बंधन में बंध गए हैं. दोनों ने अपनी जिंदगी की नई शुरुआत कर दी है. इस बीच रश्मिका और विजय का शादी वाला लुक चर्चा का विषय बना हुआ है. सभी लोग रश्मिका मंदाना और विजय की शाही शादी से लेकर उनके लुक की जी भरकर तारीफ कर रहे हैं. इस शादी में रश्मिका मंदाना ने अपनी सासू मां माधवी की तरफ से दी गई साड़ी पहनी. रश्मिका के लुक में परंपरा, कला और शाही ठाठ का संगम देखने को मिला. आइए जानते हैं रश्मिका के लुक और उनकी साड़ी की खासियत क्या है?
किसने डिजाइन की रश्मिका मंदाना की साड़ी
बता दें कि रश्मिका मंदाना ने डिजाइनर अनामिका खन्ना की डिजाइन की हुई साड़ी पहनी. रश्मिका ने रस्ट यानी (भूरे-लाल) रंग की साड़ी पहनी. इसका बॉर्डर लाल और गोल्डन रंग से जड़ा हुआ था.
हैदराबादी संस्कृति का प्रतीक है साड़ी
रश्मिका की साड़ी चर्चा का विषय बनी हुई है. उनकी साड़ी पर मंदिर और पारंपरिक घरों से प्रेरित मोटिफ्स (टेंपल) डिजाइन बेहद बारीकी से बनाए गए हैं. ये डिजाइन हैदराबादी संस्कृति से जुड़ा है.
पवित्रता और नई शुरुआत का प्रतीक
रश्मिका की साड़ी गहरे केसरिया रंग की थी, जिसे पारंपरिक रूप से पवित्रता और नई शुरुआत का प्रतीक माना जाता है. ऐसे में शादी जैसे समय पर इस तरह की सांस्कृतिक डिजाइन वाली साड़ी अपने आप में ही बेहद खास होती है.
एंटीक गोल्ड धागों से हैंड एम्ब्रॉयडरी
अनामिका खन्ना द्वारा तैयार की गई केसरिया रंग की सिल्क साड़ी में रश्मिका पर बेहद खूबसूरत लग रही थी. उनकी साड़ी में एंटीक गोल्ड धागों से हैंड एम्ब्रॉयडरी की गई, जो साड़ी की खूबसूरती में चार चांद लगा रही थी.
दुपट्टे पर गोल्डन धागों से प्यार भरा संदेश
रश्मिका ने अपनी साड़ी लुक को हल्के बेज रंग के दुपट्टे से पेयर किया था. इस पर सुनहरे रंग के धागों से 'लव लाइन' लिखी थी. उनके दुपट्टे पर कढ़ाई से 'इन एव्री लाइफटाइम' लिखा था.
रश्मिका की वेडिंग ज्वेलरी
रश्मिका ने अपनी साड़ी के लुक को भव्य टेंपल ज्वेलरी के साथ पेयर किया था. उनकी ज्वेलरी में मां लक्ष्मी के मोटिफ्स वाले चोकर, कासु माला, सोने की कमरबंद और मांग टीका था.
रश्मिका की साड़ी और गहनों की कीमत?
कहा जा रहा है कि रश्मिका ने जो साड़ी पहनी उसकी कीमत लाखों में है. वहीं उनकी ज्वेलरी की कीमत लगा पाना मुश्किल है. सोने की कीमत 1 लाख 62 हजार रुपए के पार पहुंच चुकी है. ऐसे में उनकी ज्वेलरी की कीमत करोड़ों में आंकी जा रही है.