रामायण में निभा रहे लक्ष्मण का किरदार, रवि दुबे ने पत्नी सरगुन को रखा अंजान; फिर ऐसे चला पता
Ravi Dubey: लॉस एंजिल्स और न्यूयॉर्क में स्पेशल स्क्रीनिंग के बाद आज ‘रामायण’ का टीजर रिलीज हो रहा है. कुल मिलाकर नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित इस फिल्म से काफी उम्मीदें हैं. इस फिल्म में लक्ष्मण का किरदार निभा रहे रवि दुबे ने एक दिलचस्प बात का खुलासा किया है. बताया जा रहा है कि रवि दुबे ने आने वाली फ़िल्म ‘रामायण’ में लक्ष्मण के तौर पर अपनी कास्टिंग की बात अपनी पत्नी सरगुन मेहता से काफ़ी समय तक छिपाकर रखी.
घर पर काम के बारे में नहीं करते बात
रवि दुबे और सरगुन मेहता अपने घर पर काम के बारे में बात करना पसंद नहीं करते. सरगुन को इस रोल के बारे में दूसरों से पता चला और उन्होंने रवि से सीधे इस बारे में न पूछने का फ़ैसला किया.
सरगुन मेहता को कैसे पता चला?
सरगुन मेहता को इस बात का पता रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट पर चला. इसके अलावा उन्होंने इस पॉडकास्ट के दौरान कहा कि जब तक मेरे प्रोजेक्ट्स की घोषणा नहीं हो जाती, वैसे ही मुझे भी उनके काम के बारे में तब तक पता नहीं चलता, जब तक वह पब्लिक नहीं हो जाता.
रवि ने इस बात को छुपाकर रखा
जब किसी ने रवि के रोल के लिए उन्हें बधाई दी तो उन्होंने उन्हें रोक दिया और कहा कि उन्हें इस बारे में पता नहीं होना चाहिए था. शूटिंग के दौरान भी रवि ने इस बात को छिपाकर रखा.
सरगुन के पूछने पर क्या कहते थे रवि दुबे?
जब भी सरगुन पूछतीं कि वह कहां जा रहे हैं तो वह बस इतना जवाब देते थे कि काम पर जा रहा हूं. मतलब वो ये नहीं बताते थे कि यह किसी फिल्म की शूटिंग है.
ड्राइवर से पूछा सेट का माहौल
हालांकि, सरगुन को इस बारे में जिज्ञासा थी कि आखिर रामायण के सेट पर कैसा माहौल था. इसके बारे में वो ड्राइवर से पूछा करती थीं.
ड्राइवर को क्या लगा?
हालांकि ड्राइवर को लगा कि वह रणवीर कपूर के बारे में पूछ रही हैं. जब सरगुन ने यह किस्सा सुनाया तो रवि हंस पड़े. उन्होंने आगे कहा कि वह भी मेरे बारे में नहीं बल्कि रणबीर कपूर के बारे में था.
रामायण का टीजर हुआ रिलीज
नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी फिल्म ‘रामायण’ के टीजर का लोगों को बेसब्री से इंतजार था. हालांकि, मेकर्स ने हनुमान जयंती के अवसर पर रणबीर कपूर के ‘राम’ अवतार के लुक को रिवील कर दिया है.
रामायण दो पार्ट में होगी रिलीज
फिल्म ‘रामायण’ का निर्देशन नितेश तिवारी कर रहे हैं. वहीं इसका निर्माण नमित मल्होत्रा द्वारा किया जा रहा है. यह फिल्म दो भागों में रिलीज होगी. इसका पहला पार्ट दिवाली 2026 पर रिलीज होगा. वहीं इसका दूसरा भाग दिवाली 2027 पर रिलीज होगा.