Nagma के प्यार में दीवाने थे शादीशुदा Ravi Kishan, खुलेआम किया था रिश्ता कबूल, बाद में टूटा दिल
Ravi Kishan-Nagma Affair: रवि किशन इंडस्ट्री का जाना-माना नाम हैं, एक्टर जितना अपनी फिल्मों और गानों को लेकर चर्चा में रहे, उतने ही वो अपने अफेयर को लेकर खबरों में आए हैं. कई मीडिया रिपोर्ट के अनुसार शादीशुदा एक्टर रवि किशन ने बॉलीवुड की हसीना नगमा को डेट किया है. रवि किशन-नगमा के प्यार में दीवाने थें.
रवि किशन है इंडस्ट्री के पॉपुलर एक्टर
रवि किशन भोजपुरी के साथ-साथ हिंदी फिल्म इंडस्ट्री का भी जाना माना नाम है, फैंस उनके देसी अंदाज और दमदार अदाकारी को बेहद पसंद करते हैं.
अपने अफेयर को लेकर चर्चा में रहे रवि किशन
रवी किशन अपनी प्रोफेशनल लाइफ के अलावा पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहे हैं. उनका नाम बॉलीवुड एक्ट्रेस नगमा के साथ जोड़ा गया है, दोनों के अफेयर की चर्चा पूरी इंडस्ट्री में आग की तरह फैली हुई थी.
बॉलीवुड में नहीं बना नगमा का करियर
नगमा ने अपने करियर की शुरुआत सलमान खान की फिल्म ‘बागी’ से की थी, इसके बाद उन्होंने कई बॉलीवुड फिल्में की, लेकिन नगमा बॉलीवुड में ज्यादा सफल नहीं रहीं, इसलिए उन्होंने रिजनल सिनेमा में अपना भाग्य आजमाया.
नगमा ने की रवि किशन के साथ कई फिल्में
नगमा ने साउथ और भोजपुरी की कई फिल्मों में काम किया. इसी दौरान उनकी मुलाकात एक्टर रवि किशन से हुई. साल 2005 में नगमा और रवि किशन साथ में एक फिल्म ‘पंडित जी बताई ना बिहा कब होई’ की और भोजपुरी फिल्मों में अपना डेब्यू किया.
फिल्म के सेट से शुरू हुई नगमा-रवि किशन की लव स्टोरी
इसके बाद रवि किशन और नगमा एक साथ कई फिल्मों में नजर आने लगे और फिर इंडस्ट्रीं दोनों के अफेयर की चर्चा तेज हो गई. दोनों को कई बार एक साथ देखा जाता था.
रवि किशन ने खुलकर की अफेयर की खबर स्वीकार
‘मुंबई मिरर’ को दिए एक इंटरव्यू में रवि किशन ने नगमा के साथ अपने रिलेशनशिप की बात खुलकर स्वीकार की थी. लेकिन नगमा के प्यार में पड़ने से पहले ही एक्टर शादी कर चुके थें.
रवि किशन की पत्नी लगी अफेयर की खबर पता
रवि किशन ने 1996 में प्रीति (Priti Kishan) से शादी की थी. जब रवि किशन की पत्नी को उनके अफेयर के बारे में पता चला तो पहले इस रिश्ते से उन्हें काफी परेशानी हुई लेकिन बाद में उन्होंने इस रिश्ते को स्वीकार कर लिया था.
टूट गया रवि किशन और नगमा का रिशता
लेकिन बाद में रवि किशन और नगमा अलग हो गए. ब्रेकअप के बाद रवि किशन अपनी पत्नी के पास वापस चले गए. वहीं नगमा का नाम क्रिकेटर सौरव गांगुली और एक्टर शरद कुमार के साथ भी जोड़ा गया था.