चेन्नई के खिलाफ रवींद्र जडेजा ने क्यों किया गन सेलिब्रेशन? मैच के बाद खुद किया खुलासा
Ravindra Jadeja vs CSK: सोमवार (30 मार्च, 2026) को राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला खेला गया. जहां राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 8 विकेट से करारी शिकस्त दी. इस मैच में रवींद्र जडेजा ने गन सेलिब्रेशन किया. जिसकी चर्चो जोरों पर हो रही है. राजस्थान रॉयल्स की जीत के बाद भारत के पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना और अनिल कुंबले ने जड़ेजा से पूछा कि क्या यह एक नया जश्न है? इसका जवाब देते हुए जडेजा ने कहा कि ये मार्केट में नया आया है.
रवींद्र जडेजा ने क्या कहा?
रवींद्र जडेजा ने आगे कहा कि जब मैं सीएसके की तरफ से खेलता था, तब मैं ये जश्न मनाता था. मैंने सोचा कि इसे जारी रखें.
गुलाबी रंग आ रहा पसंद
रवींद्र जडेजा ने कहा कि मैं सकारात्मक मानसिकता से गेंद डालने की कोशिश कर रहा था. सीएसके से राजस्थान रॉयल्स में जाने पर उन्होंने कहा कि मुझे गुलाबी रंग पसंद आ रहा है.
पीला रंग पुराना लगने लगा था
रवींद्र जडेजा ने आगे कहा कि पीला रंग थोड़ा पुराना लगने लगा था. हालांकि उन्होंने आगे कहा कि मैं तो बस मजाक कर रहा था.
सीएसके को छोड़ना थोड़ा मुश्किल था
सीएसके जैसी फ्रैंचाइजी को छोड़ना शुरू में थोड़ा मुश्किल था. यह बहुत भावुक पल था. लेकिन मैंने खुद से कहा कि इस तरह के बदलाव भी इस सफर का हिस्सा होते हैं.
पहले ही सीजन में जीता था खिताब
अच्छी बात यह थी कि अब मैं उस टीम के साथ हूं, जहां मैंने अपना पहला आईपीएल ख़िताब जीता था. वह याद हमेशा मेरे साथ रही है कि अंडर-19 वर्ल्ड कप के बाद मैंने अपना आईपीएल करियर राजस्थान रॉयल्स से शुरू किया था और अपने पहले ही सीजन में ख़िताब जीता था.
चेन्नई के खिलाफ जडेजा ने लिए 2 विकेट
राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ इस मैच में रवींद्र जडेजा ने 3 ओवर में 18 रन देकर 2 विकेट झटके थे.
चेन्नई को 127 रनों पर किया ऑलआउट
चेन्नई सुपर किंग्स की पूरी टीम 127 रनों पर ऑलआउट हो गई. चेन्नई की तरफ से जेमी ओवरटन ने सर्वाधिक 43 रनों की पारी खेली.
राजस्थान रॉयल्स ने दर्ज की जीत
राजस्थान रॉयल्स ने इस स्कोर को 12.1 ओवर में ही हासिल कर लिया. राजस्थान की तरफ से सर्वाधिक रन वैभव सूर्यवंशी ने बनाए. जिन्होेंने अपनी इस पारी में 52 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली.